लाइव न्यूज़ :

Video: कालीचरण महाराज बोले 'गांधी से मुझे नफरत है, बयान पर कोई पछतावा नहीं', 3 महीने तक जेल में रहने के बाद भी महाराज के नहीं बदले सुर

By आजाद खान | Updated: April 10, 2022 10:06 IST

कालीचरण महाराज ने जेल से निकलने के बाद अपने बात पर कायम रहने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने बात पर कोई पश्चात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देजेल से रिहा होने के बाद भी कालीचरण महाराज अपने बात पर कायम है।उन्हें महात्मा गांधी से संबंधित आपत्तिजनक बयान देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वे तीन महीने जेल में बंद भी थे।

भोपाल: कालीचरण महाराज (Kalicharan Maharaj) ने जेल से बाहर आने के बाद अपनी बात पर कायम रहने की बात कही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कालीचरण महाराज ने कहा है कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को लेकर जो बयान दिया था, वे उस पर अभी भी कायम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उनके कहे हुए बात पर कोई  पश्चात नहीं है। आपको बता दें कि महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी देने के आरोप में कालीचरण महाराज रायपुर के केंद्रीय जेल में तीन महीने तक बंद थे। हालांकि रिहा होने के बाद भी उनके सुर नहीं बदले हैं। 

कालीचरण महाराज ने कहा- गांधी से मुझे है नफरत

जेल में तीन महीने रहने के बाद कालीचरण महाराज के बयानों का सिलसिला जारी है। वीडियो में कालीचरण महाराज को यह कहते हुए सुना गया कि जिस गांधी ने शिवाजी महाराज और गुरु गोबिंद सिंह को पथभ्रष्ट देशभक्त कहा, उस गांधी से मुझे नफरत है। उन्होंने इससे पहले भी महात्मा गांधी को लेकर बयान दिया था। यही नहीं कालीचरण महाराज जेल से रिहा होने के बाद कथित तौर पर धारदार हथियार को लहराते हुए भी नजर आए हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कार्रवाई की मांग की थी

कालीचरण महाराज के जेल से निकलने के बाद उनके कथित धारदार हथियार को लहराने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। यह घटना मंगलवार की है। इस पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा, ‘‘कालीचरण के समर्थक उसके द्वारा खुलेआम धारदार हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करके शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने वीडियो के आधार पर कालीचरण महाराज और उनके समर्थकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया था।  

टॅग्स :भारतभोपालउज्जैनमहात्मा गाँधीजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?