लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कोलकाता में रचा गया इतिहास, एक लाख से अधिक लोगों ने मिलकर किया गीता पाठ, देखें ऐतिहासिक दृश्य

By रुस्तम राणा | Updated: December 24, 2023 18:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह की सराहना करते हुए बधाई संदेश दिया। भाजपा के मीडिया सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के वीडियो के दृश्य को एक्स पर शेयर किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देआयोजकों के अनुसार गीता पाठ के लिए 1,30,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया थारविवार प्रातः काल से ही ब्रिगेड परेड मैदान में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह की सराहना करते हुए बधाई संदेश दिया

नई दिल्ली: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड ग्राउंड में रविवार को एक और इतिहास रचा गया। यहां एक साथ एक लाख से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से गीता पाठ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह की सराहना करते हुए बधाई संदेश दिया। भाजपा के मीडिया सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के वीडियो के दृश्य को एक्स पर शेयर किया है। 

भाजपा नेता ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित श्रीमद्भगवद गीता के सामूहिक जप के लिए सामुदायिक कार्यक्रम 'लोक्खो कंठे गीता पथ' के ये दृश्य 18वीं शताब्दी से हिंदू पुनर्जागरण आंदोलनों की भूमि के रूप में बंगाल की समृद्ध विरासत की याद दिलाते हैं।"

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "बंगाल ने, समय-समय पर, हिंदू धर्म की सभी धाराओं में पुनरुत्थान में योगदान दिया है और यहां तक कि इसका नेतृत्व भी किया है। यहां तक कि बंगाल में जन्मे सुधारवादी आंदोलन भी सनातन धर्म के वैदिक और उपनिषदिक सिद्धांतों के आसपास केंद्रित रहे हैं। बंकिम चंद्र के आनंदमठ को संन्यासी विद्रोह के संदर्भ में देखना होगा, जिसका हिंदू समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा। आनंदमठ के लिए बंकिम द्वारा रचा गया गीत वंदे मातरम भारतीय राष्ट्रवाद का मंत्र बन गया।"

आपको बता दें कि आयोजकों के अनुसार गीता पाठ के लिए 1,30,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया था। रविवार प्रातः काल से ही ब्रिगेड परेड मैदान में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। विश्व के विभिन्न स्थानों से 300 से अधिक  साधु-संन्यासी भी यहां पहुंचे थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील