लाइव न्यूज़ :

Video: हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने खाप पंचायत के फैसलों का किया बचाव, कहा-"एक ही गोत्र में शादी गलत"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 08:07 IST

गांवों में खाप या जाति या समुदाय के संगठन, अक्सर, अर्ध-न्यायिक निकायों के रूप में कार्य करते हैं, जो  रीति-रिवाजों और परंपराओं के आधार पर इसके खिलाफ जाने वाले लोगों को कठोर सजा सुनाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर ने कहा कि अगर बहन और भाई का संबंध गाँव के भीतर, या आस-पास के गाँवों और खापों के भीतर होता है तो निश्चित रूप से समाज पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'ये साइंटिफिकली भी प्रूव हो गया है कि सगोत्र विवाह नहीं होना चाहिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को खाप पंचायतों के फैसले का बचाव किया है। खाप पंचायत के समर्थन में सीएम ने दावा किया कि एक ही गोत्र के लोगों के बीच विवाह की अनुमति न देने के खाप पंचायत के फैसले का वह समर्थन करते हैं।  उन्होंने कहा कि एक ही गोत्र में शादी नहीं करने का पंचायत का फैसला के पीछे वैज्ञानिक कारण है।

यह देखा गया है कि हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों के गांवों में खाप या दूसरे सामुदायिक संगठन, अक्सर, अर्ध-न्यायिक निकायों के रूप में कार्य करते हैं, जो रीति-रिवाजों और परंपराओं के आधार पर कठोर दंड का भी सुनाते हैं। 

इसी तरह के मामले को लेकर खट्टर ने पंचकुला में कहा, “कुछ लोगों ने खाप पंचायतों को बदनाम करने की कोशिश की है। लेकिन, उनका एक सिद्धांत है कि एक गांव के भीतर विवाह नहीं होना चाहिए। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि एक गोत्र के अंदर विवाह नहीं किए जाने चाहिए। ”

इसके आगे खट्टर ने कहा कि अगर बहन और भाई का संबंध गाँव के भीतर, या आस-पास के गाँवों और खापों के भीतर होता है तो निश्चित रूप से समाज पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'ये साइंटिफिकली भी प्रूव हो गया है कि सगोत्र विवाह नहीं होना चाहिए। गांव के गांव में शादी न करें, इसका अर्थ ये है कि गांव के अंदर बच्चों में ये शिक्षा दी जाती है कि भाई-बहन का भाईचारा बना रहे। गुजरात एक ऐसा राज्य है, उस स्टेट में हर लड़की और महिला, उसके नाम के आगे क्या लगता है, बहन लगता है और हर पुरुष और लड़के के नाम के आगे भाई लगता है। इसका अर्थ क्या है, उन्होंने अपनी एक सामाजिक परंपरा बना रखी है।'

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है