लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

By आकाश चौरसिया | Updated: August 15, 2024 08:28 IST

Independence Day 2024: देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष होने के नाते कांग्रेस नेता राहुल गांधी लाल किले पहुंचे। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहरा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी पहुंचे लाल किलेदेश मना रहा 78वां स्वतंत्रा दिवसइस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडा फहराया

Independence Day 2024: देश को आजाद हुए 78 वर्ष के उपलक्ष्य में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज लालकिले पर हो रहे झंडा रोहण समारोह में भाग लेने पहुंचे। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मंच पर सीढ़िया चढ़ते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते खास निमंत्रण भेजा गया। उनसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस हैसियत से जाया करते थे।  

दूसरी तरफ देश जहां आज 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले से तिरंगा फहरा दिया है। झंडा रोहण करने के बाद उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आजादी के दीवानों ने आज हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है। ये देश महापुरुषों का ऋणी है। आजादी के बाद देशवासियों को माई-बाप कल्चर से गुजरना पड़ा था। हमने गर्वनेंस के इस मॉडल को बदला। आज सरकार खुद जनता की जरूरतें पूरी कर रही है।

इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत है। इसके तहत स्वतंत्रता के 100वें साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष