लाइव न्यूज़ :

UP के अस्पताल में बच्चे की बुखार से मौत: बेटे के शव से लिपटकर रोता रहा पिता, परिजनों का आरोप-लापरवाही से गई मासूम की जान

By स्वाति सिंह | Updated: June 29, 2020 16:45 IST

पीड़ित पिता ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि अस्पताल ने उसके बच्चे का वक़्त पर इलाज नहीं किया जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नौज के जिला अस्पताल के बाहर रविवार शाम बेहद दर्दनाक नज़र देखने को मिला। शख्स के अपने एक साल के बच्चे के शव से लिपटकर अस्पताल में रोने का वीडियो सामने आया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज के जिला अस्पताल के बाहर रविवार शाम बेहद दर्दनाक नज़र देखने को मिला। दरअसल, एक शख्स के अपने एक साल के बच्चे के शव से लिपटकर अस्पताल में रोने का वीडियो सामने आया है। यहां एक शख्स अपने मृत बच्चे को सीने से चिपकाए फूट-फूटकर रो रहा है। वहीं, साथ ही उसकी पत्नी भी बैठी है जिसका रो-रो के बुरा हाल है। 

NDTV में छपी रक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित पिता ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि अस्पताल ने उसके बच्चे का वक़्त पर इलाज नहीं किया जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चा वायरल इन्सेफेलाइटिस का शिकार था और बहुत गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे इमरजेंसी में भर्ती कर डॉक्टर से इलाज कराने की कोशिश की गई लेकिन आधे घंटे में ही उसकी मौत हो गई।

बच्चे के माता पिता का नाम प्रेमचंद हैं वे कन्नौज के मिश्री गांव के रहने वाले हैं, उन्होंने कहा कि ज़िला अस्पताल में कोई डॉक्टर उसके बच्चे का इलाज करने को तैयार नहीं था। वे कह रहे थे कि बच्चे को इलाज के लिए कानपुर ले जाओ। जिसके बाद वह परेशान होकर बाहर घुमने लगा तभी कुछ मीडिया वाले आ गए। इसके बाद अस्पताल ने बच्चे को तुरंत भर्ती लिया लेकिन फौरन ही उसकी मौत हो गई। 

वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों और जिला प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बच्चे को इमरजेंसी रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया था लेकिन उसकी हालात काफी गंभीर थी और उनके प्रयासों के बावजूद 30 मिनट के अंदर बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही को कोई मामला नहीं है।   

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया