लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सैनिकों संग थिरकते नजर आए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, वीडियो हुआ वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: July 23, 2021 15:57 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सैनिकों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकैप्टन अमरिंद सिंह का सैनिकों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पलटन की स्थापना के मौके पर जवानों से मुलाकात करने गए थे कैप्टन अमरिंदर सिंह राजनीति से पहले सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं और अक्सर जवानों से मुलाकात करते रहते हैं

सेना में अपनी सेवा दे चुके पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को अपनी पलटन '2 सिख' के जवानों से मुलाकात की। अमरिंदर सिंह ने ये मुलाकात '2 सिख' के 175वें स्थापना दिवस के मौके पर किया। इस दौरान उन्होंने सेना के मौजूद जवानों के साथ न केवल तस्वीरें खिंचवाई बल्कि उनके साथ डांस भी किया।

1963 से 1969 के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह सेना के सिख रेजीमेंट की दूसरी बटालियन में अपनी सेवा दे चुके हैं। बहरहाल, कैप्टन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। सीएम ने अपनी पलटन के जवानों के साथ बातचीत करने की वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया है। 1 मिनट के इस वीडियो में सीएम को सैनिकों के साथ हाथ मिलाते देखा जा सकता है।

इस वीडियो में मुख्यमंत्री जवानों के साथ पंजाबी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं।  इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सीएम ने कैप्शन में लिखा- "मेरे पलटन के जवानों के साथ, मेरे हैप्पी प्लेस पर,  2 सिख हमारे 175 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में, जय हिंद!"

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और अभी तक इस वीडियो को 99000 से अधिक बार देखा जा चुका है । सीएम को अपनी पलटन के 175 वां स्थापना दिवस मनाते देख इस वीडोयो पर यूचर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

एक यूजर ने  ट्वीट कर  कहा- "कैप्टन...हमेशा की तरह महान ", दूसरे ने लिखा- "एक फौजी हमेशा एक फौजी ही रहता है ", वहीं तीसरे यूजर ने कहा- " घर वापस आना हमेशा अच्छा लगता है ।"

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार उस कार्यक्रम में शामिल हुए जहां नवजोत सिंह सिद्धू ने औपचारिक रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास करते हुए सिद्धू ने भी एक पत्र लिखकर अमरिंदर सिंह से कार्यक्रम में आने का आग्रह किया और कहा था कि उनका ‘कोई निजी एजेंडा नहीं है।’ 

वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकरल ने एक ट्वीट में कहा था, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों को शुक्रवार को दिन में 10 बजे चाय के लिए पंजाब भवन आमंत्रित किया है। इसके बाद सभी साथ मिलकर नयी पीपीसीसी टीम के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम के लिए पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे।’

टॅग्स :अमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया