लाइव न्यूज़ :

Video: कर्नाटक में भारी बारिश के बीच परिजन साइकिल पर ले गए कोरोना मृतक का शव, कांग्रेस ने येदियुरप्पा सरकार पर उठाए सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: August 18, 2020 08:56 IST

कोरोना मरीजों की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा सरकार पर निशाना साधा है। डीके शिवकुमार ने एक ट्वीट में 70 साल के कोरोना मरीज का मुद्दा उठाया है, जिसकी मौत बेलगावी में हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएक परिवार को भारी बारिश के बीच शव को साइकिल पर रखकर श्मशान ले जाना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शव को ले जाने के लिये एंबुलेंस मुहैया नहीं करा पाने पर सरकार की आलोचना की।

बेलगावीकर्नाटक के बेलगावी जिले के एक गांव में रविवार को कोविड-19 के चलते कथित रूप से कोई मदद नहीं मिल पाने के कारण एक परिवार को भारी बारिश के बीच शव को साइकिल पर रखकर श्मशान ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने शव को ले जाने के लिये एंबुलेंस मुहैया नहीं करा पाने पर सरकार की आलोचना की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें दो दिन से बुखार था और स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र की चिकित्सा टीम ने परिवार को उन्हें अस्पातल में भर्ती कराने की सलाह दी थी क्योंकि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे थे। परिवार जब उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था, तब उनकी मौत हो गई। परिवार ने कहा कि उन्होंने एंबुलेंस के लिये आपातकालीन नंबर पर फोन किया, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

उन्होंने दावा किया कि कोरोना के डर के चलते पड़ोसी भी मदद के लिये नहीं आए। अंतत: परिवार ने शव को बारिश के बीच साइकिल पर रखकर श्मशान ले जाने का निर्णय लिया।

डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा सरकार पर साधा निशाना 

वहीं, कोरोना मरीजों की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा सरकार पर निशाना साधा है। डीके शिवकुमार ने एक ट्वीट में 70 साल के कोरोना मरीज का मुद्दा उठाया है, जिसकी मौत बेलगावी में हो गई। डीके शिवकुमार ने ट्वीट में लिखा है, ''बेलगावी के किट्टूर में 70 साल के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। भारी बारिश के बीच मृतक के परिजनों को साइकिल पर शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा।'' 

डीके शिवकुमार ने पूछा कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा आपकी सरकार कहां है। मृतक के लिए एंबुलेंस क्यों नहीं मुहैया कराई गई। शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक की अक्षम सरकार में इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं है और महामारी को नियंत्रित करने में यह पूरी तरह विफल है।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष