उपचुनावों में जीत कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत है: राहुल गांधी
By भाषा | Published: November 2, 2021 08:07 PM2021-11-02T20:07:49+5:302021-11-02T20:07:49+5:30
नयी दिल्ली, दो नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा की तीन सीटों और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 29 सीटों के लिए हुए उपचुनावों में कुछ प्रदेशों में पार्टी को मिली सफलता को मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत करार दिया और कहा कि वे नफरत के खिलाफ लड़ते रहें।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस की हर जीत, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है। नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ते रहो। डरो मत!’’
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके साथ ही उसे हिमाचल प्रदेश की तीन, राजस्थान की दो, महाराष्ट्र और कर्नाटक की एक-एक विधानसभा सीट पर भी जीत मिली है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।