बिहार में जीत कोविड-19 पर मोदी के कदमों का समर्थन नहीं: येचुरी

By भाषा | Published: November 12, 2020 09:14 PM2020-11-12T21:14:41+5:302020-11-12T21:14:41+5:30

Victory in Bihar does not support Modi's move on Kovid-19: Yechury | बिहार में जीत कोविड-19 पर मोदी के कदमों का समर्थन नहीं: येचुरी

बिहार में जीत कोविड-19 पर मोदी के कदमों का समर्थन नहीं: येचुरी

नयी दिल्ली, 12 नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव में जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 महामारी तथा अर्थव्यवस्था से निपटने के अपनी सरकार के कदमों से जोड़े जाने पर माकपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजग को महागठबंधन से महज 0.03 प्रतिशत वोट अधिक मिले हैं।

वाम दल बिहार में महागठबंधन का हिस्सा थे। चुनाव में भाकपा, माकपा और भाकपा (माले) 29 सीटों पर मैदान में थीं, जिनमें से उन्होंने 16 पर जीत दर्ज की है।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े शानदार तरीके से जीत को महामारी और अर्थव्यवस्था से निपटने के अपनी सरकार के कदमों के प्रति लोगों का समर्थन करार दिया है। भाजपा नीत राजग तथा महागठबंधन के बीच महज 0.03 प्रतिशत तथा 3.14 करोड़ मतदाताओं में से केवल 12,768 अधिक मतों का अंतर है।

मोदी ने बुधवार को यहां भाजपा मुख्यालय में कहा कि उनकी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऐसे समय कई सुधार और लोगों के लिए कई कल्याणकारी पहल शुरू कीं, जब कई देशों में वायरस के प्रसार के चलते स्थिति चरमरा गई।

उन्होंने यह भी कहा था कि महामारी के दौरान भाजपा का सुशासन का मॉडल स्पष्ट रूप से दिखा और पार्टी को मिला लोगों का मत उनकी सरकार के कदमों को जनता का समर्थन है।

येचुरी ने बुधवार रात ट्वीट किया, ‘‘बिहार में मोदी का हर भाषण सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने पर केंद्रित था। महामारी से गलत तरीके से निपटने की वजह से लोगों के दुख का कोई जिक्र नहीं किया। अब वह लोगों के समर्थन का दावा कर रहे हैं।’’

उन्होंने सरकार पर देश की संपत्ति को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Victory in Bihar does not support Modi's move on Kovid-19: Yechury

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे