लाइव न्यूज़ :

Vice-Presidential Poll 2022: जगदीप धनखड़ ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव, 528 वोट मिले, 11 अगस्त को लेंगे शपथ

By रुस्तम राणा | Updated: August 6, 2022 19:46 IST

शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार धनखड़ ने विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि अल्वा को महज 182 प्राप्त हुए 15 वोटों को अमान्य घोषित किया गयाइस चुनाव में कुल 725 सांसदों ने मतदान किया

नई दिल्लीः जगदीप धनखड़ देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार धनखड़ ने विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया। चुनाव में धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि अल्वा को महज 182 प्राप्त हुए और 15 वोटों को अमान्य घोषित किया गया। अब 11 अगस्त को वे उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। 10 अगस्त को मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 

 पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ 71 वर्ष के हैं और वह राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पृष्ठभूमि समाजवादी रही है। 

उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत लगभग 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया, जबकि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। 

इस चुनाव में कुल 725 सांसदों ने मतदान किया। महत्वपूर्ण बात ये है कि टीएम के दो सांसदों ने भी मतदान मं हिस्सा लिया। जबकि पार्टी ने वोट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था। सपा और शिवसेना के दो और बसपा के एक सांसद ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे कुल 55 सांसदों ने वोट नहीं डाला।

अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे जब मतदान संपन्न हुआ, तब तक कुल 780 सांसदों में से 725 ने मतदान किया था। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 788 होती है, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र थे।

मतदान पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुआ था और शाम पांच बजे समाप्त हुआ। इसके बाद मतगणना की गई। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले वोट डालने वाले सांसदों में शामिल रहे। उन्होंने मतदान से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।’’

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र होते हैं।

टॅग्स :जगदीप धनखड़मार्गरेट अल्वाराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष