लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 14, 2020 11:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हेंहमेशा याद किया जाएगा।

नायडू ने बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। बाल दिवस पहले प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है जो राष्ट्र के विकास के प्रति उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके प्रेम के लिए उनको एक श्रद्धांजलि है।

नेहरू का जन्म इसी दिन वर्ष 1889 में हुआ था।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा।’’

नायडू ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘सभी प्यारे बच्चों को 'बाल दिवस' की बधाई! बच्चे इस देश का भविष्य हैं, अतः उनका पालन-पोषण प्यार और सम्मान से किया जाना चाहिए। नैतिकता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, बड़ों का आदर, संस्कृति और प्रकृति का सम्मान जैसे गुण हमें बच्चों को छोटी उम्र से ही सिखाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम