लाइव न्यूज़ :

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन: पीएम मोदी और उज्बेकिस्तान राष्ट्रपति के बीच हुई बैठक, कुछ ही देर में करेंगे उद्घाटन

By धीरज पाल | Updated: January 18, 2019 11:15 IST

बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है।  

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीगुजरात के गांधीनगर वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि वाइब्रेंट गुजरात का सम्मेलन का यह नौवां संस्करण है। सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है।  

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गांधीनगर में वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस प्रदर्शनी का आयोजन वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन, 2019 के नौवें संस्करण के तहत किया गया था। 

व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री कुछ पवेलियन में भी गए और उन्होंने वहां रखे उत्पादों को देखा। 

व्यापार प्रदर्शनी में करीब 1,500 विदेशी और घरेलू खरीदारों के आने की उम्मीद है। व्यापार प्रदर्शनी का उद्देश्य गुजरात के सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र को लाभ पहुंचाना है। ये उत्पाद 16 पवेलियन में प्रदर्शित किए गए हैं। 

पहली बार अफ्रीकी देशों के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए अलग पवेलियन बनाया गया है। 

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील