लाइव न्यूज़ :

डेंगू बुखार से बच्चों की हो रही मौत की खबर बेहद दुःखद : मायावती

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:20 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि कोरोना प्रकोप के सदमे एवं हताशा से अभी प्रदेश उबरा भी नहीं है कि बाढ़ की समस्या के साथ-साथ डेंगू बुखार के कारण भारी संख्या में बच्चों की हो रही मौत की खबर अति-दुःखद एवं चिन्तनीय हैं, जिसके प्रति सरकार की गंभीरता जरूरी हैं। मायावती ने उत्तर प्रदेश के लगभग 10 मण्डलों के वरिष्ठ एवं ज़िम्मेदार पदाधिकारियों के साथ अहम बैठकों का सिलसिला सोमवार को भी भी जारी रखते हुए पार्टी संगठन के सभी स्तर की कमेटियों में भी ख़ासकर पोलिंग बूथ कमेटियों को युद्ध स्तर पर तैयार करने व आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सजग रहने के निर्देश दिये। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक मायावती ने कहा, ‘‘प्रदेश अभी कोरोना संक्रमण के प्रकोप से अभी उबरा भी नहीं है कि बाढ़ की समस्या के साथ-साथ डेंगू आदि बुखार से भारी संख्या में बच्चों की हो रही मौतों की खबर अति-दुःखद व अति-चिन्तनीय है, जिसके प्रति सरकार को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, वरना फिर हालात के बेकाबू होने से पूरे राज्य में लोग और भी ज्यादा परेशान होंगे ।’’ उन्होंने पार्टी के लोगों को निर्देश दिया कि वे लोग अपनी हैसियत के हिसाब से मुसीबतजदा लोगों की यथासंभव मदद उसी प्रकार से करते रहें जिस प्रकार से उन्होंने खासकर कोरोना प्रकोप के दौरान लोगों को सहायता प्रदान की है। पश्चिमी उप्र में हो रही कथित हत्याओं पर गंभीर चिन्ता जताते हुए मायावती ने कहा कि इससे पहले हालात और ज्यादा खराब हों सरकार को अपना रुतबा और इकबाल कायम करके कानून के राज की बहाली का सघन प्रयास करना चाहिए तथा वास्तविक अपराधियों एवं दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई राजनीतिक भेदभाव के तहत कत्तई नहीं होनी चाहिए। रसोई गैस की कीमत में की गई एक और ‘भारी वृद्धि’ को अनुचित व गरीब-विरोधी कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि खासकर पेट्रोल व डीजल आदि की कीमत में बेतहाशा वृद्धि ने ग़रीबों व मेहनतकश लोगों की कमर ही तोड़ रखी है। सरकार को उनकी हालात का सही अंदाजा करके ही इस प्रकार का कोई कदम उठाना चाहिए। बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के गलत कारनामों की वजह से ही भाजपा देश व उप्र की सत्ता में आ गई है लेकिन अब वह संवैधानिक दायित्व व राजधर्म निभाने के बजाय राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संकीर्ण एजेण्डे को देश के लोगों पर जबरदस्ती थोपने में लगी है । इस क्रम में अपनी गलत नीतियों व कार्यकलापों से देष में बढ़ती गरीबी, हर प्रकार की महंगाई, अति बेरोजगारी, व्यर्थ के तनाव व हिंसा आदि व्याप्त है, जिससे उप्र की जनता त्रस्त व बदहाल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारभारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार मौजूद, आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित, केंद्र सरकार ने दी जानकारी

भारतLPG बुकिंग को लेकर फैली कंफ्यूजन, सरकार ने नियमों को किया क्लियर; जानें क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी