लाइव न्यूज़ :

श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा : तीन महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा जख्मी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:14 IST

Open in App

झांसी (उप्र), 16 नवंबर झांसी जिले के प्रेम नगर क्षेत्र में ललितपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा 12 अन्य श्रद्धालु जख्मी हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने सोमवार बताया कि ललितपुर के पुरा कलां से कार्तिक स्नान करने के लिए मथुरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन रविवार देर रात रास्ते में प्रेम नगर क्षेत्र में ललितपुर-झांसी राजमार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल 15 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शिवानी (18), रामरती (32) और भगवती देवी (22) की मौत हो गई।

दिनेश ने बताया कि हादसे में घायल 12 से ज्यादा श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत