लाइव न्यूज़ :

सभी वयस्क नागरिकों के अंग दाता के रूप में पंजीकरण के लिए गैर सरकारी विधेयक लाएंगे वरुण गांधी

By भाषा | Updated: August 13, 2020 17:27 IST

भारत में अंगों की कमी और उसकी मांग व आपूर्ति में भारी अंतर का हवाला देते हुए वरुण ने कहा कि अंगदान को अनिवार्य बनाए जाने संबंधी मजबूत नीतियों की कमी के चलते देश में प्रति वर्ष पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रतिरोपण के लिए दो लाख गुर्दा, 50,000 हृदय और 50,000 यकृत की आवश्कता होती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के आगामी मॉनसून सत्र में वरुण ‘‘मानव अंगों का दान और प्रतिरोपण विधेयक, 2020’’ में पेश कर सकते हैं।यह विधेयक प्रस्ताव करता है कि हर व्यक्ति स्वत: ही अंग दाता बन जाए, जब तक कि वह इसकी परिधि से खुद को बाहर न कर ले।

नयी दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी वयस्क लोगों का अंग दाता के रूप में पंजीकरण कराने की अनिवार्यता संबंधी प्रस्ताव वाले एक गैर सरकारी विधेयक को वह संसद में पेश करेंगे। संसद के आगामी मॉनसून सत्र में वरुण ‘‘मानव अंगों का दान और प्रतिरोपण विधेयक, 2020’’ में पेश कर सकते हैं। यह विधेयक प्रस्ताव करता है कि हर व्यक्ति स्वत: ही अंग दाता बन जाए, जब तक कि वह इसकी परिधि से खुद को बाहर न कर ले।

भारत में अंगों की कमी और उसकी मांग व आपूर्ति में भारी अंतर का हवाला देते हुए वरुण ने कहा कि अंगदान को अनिवार्य बनाए जाने संबंधी मजबूत नीतियों की कमी के चलते देश में प्रति वर्ष पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रतिरोपण के लिए दो लाख गुर्दा, 50,000 हृदय और 50,000 यकृत की आवश्कता होती है।

इस अंतर को पाटने और अंगों की अनुपलब्धता के चलते होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के मकसद से वरुण ने ट्विटर पर घोषणा की कि वह इस संबंध में गैर सरकारी विधेयक लेकर आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक गैर सरकारी विधेयक पेश करूंगा, जिसमें सभी वयस्क नागरिकों के लिए राष्ट्रीय मानव अंग दान रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराने की अनिवार्यता का प्रस्ताव है। कोई चाहे तो इच्छापूर्वक खुद को इससे बाहर रख सकता है। इससे मानव अंगों की अनुपलब्धता की वजह से होने वाली मौतों की संख्या को कम करना सुनिश्चित किया जा सकेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह विधेयक 18 साल से अधिक की उम्र के सभी नागरिकों का अंगदान दाता के रूप में पंजीकरण अनिवार्य करती है, जब तक कि उस व्यक्ति द्वारा आपत्ति न दर्ज कराई जाए।’’ पीलीभीत के सांसद ने कहा कि शवों के अंगों के दान को प्रोत्साहित करने के लिए एक नीति की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि भारत में अंगदान अधिकांशत: जीवित अंग दाता ही करते हैं। मृत व्यक्तियों के अंगदान की दर बहुत कम है जो प्रति 10 लाख की आबादी का 0.8 हिस्सा ही है। अंगदान नीति में बदलाव की वकालत करते हुए वरुण ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में लोग चाहें तो अंगदान का विकल्प चुनते हैं जबकि होना ये चाहिए कि कानूनन हर एक व्यक्ति स्वत: ही अंग दाता बनें और चाहे तो इससे खुद को बाहर रख सके।

इससे शवों के दान की दर का बढ़ना भी सुनिश्चित हो सकेगा। अंगदान एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक इंसान (मृत और कभी-कभी जीवित भी) से स्वस्थ अंगों और ऊतकों को ले लिया जाता है और फिर इन अंगों को किसी दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति में प्रतिरोपित किया जाता है। इस तरह अंगदान से किसी दूसरे व्यक्ति की जिंदगी को बचाया जा सकता है। संसद के ऐसे सदस्य जो केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं हैं, उन्हें संसद का गैर सरकारी सदस्य कहा जाता है। इन सदस्यों द्वारा पेश किये जाने वाले विधेयक को गैर सरकारी विधेयक कहते हैं। 

टॅग्स :वरुण गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतमां मेनका गांधी के लिए वरुण गांधी ने किया प्रचार, टिकट कटने के बाद पहली बार किया प्रचार, कही ये बात

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैं वरुण को खुश देखना चाहती हूं, जो हो गया सो हो गया", मेनका गांधी ने पार्टी द्वारा बेटे का टिकट काटे जाने पर कहा

भारतPilibhit seat 2024: बासुरी शहर में रोजगार की तान छेड़ गए अखिलेश यादव, पीलीभीत के नाम से पीला पड़ जाता है भाजपा नेताओं का चेहरा

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैं भाजपा में खुश हूं, वरुण पर चुनाव बाद मंथन होगा", मेनका गांधी ने बेटे का टिकट कटने के बाद अपना पक्ष स्पष्ट किया

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत