लाइव न्यूज़ :

विभिन्न दलों ने ममता बनर्जी को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के प्रचंड जीत की ओर बढ़ने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शाम चार बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस 208 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 81 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में विधानसभा की 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ममता को बधाई देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत देश के लिए भरोसा पैदा करने वाली है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ममता बनर्जी जी भारतीय लोकतंत्र को बरकरार रखने के लिए जिस तरह से बहादुरी से लड़ीं और तमाम बाधाओं के बावजूद जीत हासिल की, उसके लिए उन्हें बधाई। यह ऐतिहासिक जीत देश के लिये भरोसा पैदा करने वाली है। पश्चिम बंगाल की जनता के विवेक को आभार।’’

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘ममता दीदी को इस शानदार जीत की बधाई। क्या संघर्ष था ! पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी ममता को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस शानदार जीत के लिये ममता बनर्जी को बधाई। हम इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों के कल्याण और महामारी से निपटने के लिए अपना काम जारी रखें।’’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू सुश्री ममता बनर्जी जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई!’’

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है। दीदी जिओ दीदी।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे विध्वंसक ताकत ‘मो-शा’ की भाजपा के खिलाफ लड़ने के बाद यह एक भावुक दिन है। यह बंगाल और भारत के लिए यादगार दिन है। कोरोना को देखते हुए हमें जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम