लाइव न्यूज़ :

वाराणसी हादसे में 16 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देगी यूपी सरकार

By स्वाति सिंह | Updated: May 15, 2018 20:27 IST

इसमें 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आशंका है, वहीं इसमें 12 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है

Open in App

वाराणसी, 15 मई: वाराणसी में मंगलवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा कैंट रेलवे स्टेशन के पास गिर गया है। इसके कारण वहां के मजदूरों के बीच अफरातफरी मच गई। इस दुर्घटना में 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की आशंका है, वहीं इसमें 15 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। रिलीफ कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि 3 लोगों को मलबे से सही सलामत बचा लिया गया है। घटना की खबर मिलते ही अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइओवर पिछले एक साल से बनाया जा रहा था। मलबे के नीचे एक सिटी बस और कई कारें दबी होने की भी खबर है।

इस घटना पर  दुःख जताते हुए सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री  केशव प्रसाद मोर्य कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचेंगे।

वाराणसी हादसे को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। पीएम ने लिखा 'उन्होंने अधिकारियों से बात की है और उन्हें मदद के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। यूपी सरकार पूरी स्थिति पर करीब नजर रखे हुए है और मौके पर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है।'

यूपी सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि मामले की जांच के लिए कमिटी बनाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने संवेदना जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपय की सहायता देने को कहा है, वही घायलों को 2 लाख देने को कहा है।

वहीं इसपर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर संवेदना जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा 'वाराणसी में पुल के हादसे में लोगों को बचाने के लिए मैं वहाँ के अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करें और सरकार से ये अपेक्षा करता हूँ कि वो केवल मुआवज़ा देकर अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागेगी बल्कि पूरी ईमानदारी से जाँच करवायेगी।' 

टॅग्स :वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी