लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः PM मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से ताल ठोकने जा रहे ये चर्चित रिटायर्ड जज 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 11, 2019 13:35 IST

जस्टिस सीएम कर्णन का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और नामांकन दाखिल करने का मन बना लिया है। उनकी पार्टी का नाम एंटी-करप्शन डाइनेमिक पार्टी है।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 में सभी की नजरें उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट वाराणसी पर टिकी हुई हैं क्योंकि यह निर्वाचन क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इस सीट से अभी तक नरेंद्र मोदी के खिलाफ किसी भी बड़ी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इस बीच कलकत्ता व मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सीएम कर्णन ने पीएम के खिलाफ उतरने का मन बना लिया है। 

खबरों के अनुसार, जस्टिस सीएम कर्णन का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और नामांकन दाखिल करने का मन बना लिया है। उनकी पार्टी का नाम एंटी-करप्शन डाइनेमिक पार्टी है, जिसका गठन 2018 में हुआ है।  वही, बताया गया है कि जस्टिस कर्णन मध्य चेन्नई लोकसभा सीट से नामांक दाखिल कर चुके हैं। 

रिटायर्ड जस्टिस कर्णन उस समय सुर्खियों में आए थे जब 2017 में उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कई जजों के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच ने संज्ञान लिया था और जस्टिस कर्णन के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया था। 

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई, 2017 को कर्णन को छह महीने की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उन्हें अदालत, न्यायिक प्रक्रिया और पूरी न्याय व्यवस्था की अवमानना का दोषी माना था। सजा के बाद उनको 20 जून को तमिलनाडु के कोयंबटूर से  गिरफ्तार कर लिया था और दिसंबर में सजा पूरी होने के बाद रिहा कर दिया गया था।  ऐसा करने वाले वह किसी भी हाईकोर्ट के पहले जज थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाववाराणसी लोकसभा सीटनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील