लाइव न्यूज़ :

सावन के तीसरे सोमवार पर वाराणसी में उमड़ी भक्तों की भीड़, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 09:15 IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालू बाबा भोले नाथ के दर्शन करने पहुंचे लेकिन इस दौरान यहां कोरोना गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी.

Open in App

सावन के तीसरे सोमवार को देश भर के मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी. वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी काशी विश्वनाथ मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालू बाबा भोले नाथ के दर्शन करने पहुंचे लेकिन इस दौरान यहां कोरोना गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़कों पर भारी भीड़ी है तो वहीं न तो कोई मास्क पहने नजर आ रहा है न ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहा है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई इस खबर पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है. एक शख्स ने इस पर रिप्लाई करते हुए कहा, भाई कम से कम मास्क तो लगा लेते, जनता खुद ही जिम्मेदार है ,कोरोना के लिए और दोष सरकार को देती है. वहीं एक अन्य शख्स ने कहा, सोशल डिस्टेंसिंग कहां है, मास्क कहा है. अगर वाराणसी में इस तरह के हालात हैं तो हम अन्य स्थानों का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं.

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी. सावन के तीसरे सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालू मंदिर पहुंचे. हांलाकि इस दौरान यहां लोग मास्क पहने नजर आए लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम जमकर  टूटे. एक शख्स ने इस पर  अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यहां करोनो नहीं है क्या. 

बता दें कि मान्यताओं के अनुसार हिन्दू धर्म में श्रावण मास यानी सावन का महीना विशेष महत्व रखता है. 09 अगस्त 2021 को सावन का तीसरा सोमवार है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक, ऐसी मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 जुलाई 2021 को शुरू हुए सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को था. सावन के महीने का समापन 22 अगस्त 2021 को होगा. इस दिन रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा का पर्व भी है. 

 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसदिल्लीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया