लाइव न्यूज़ :

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, काल भैरव की आरती करते वीडियो आया सामने

By अनिल शर्मा | Updated: March 18, 2023 10:23 IST

शुक्रवार कई परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की।

Open in App
ठळक मुद्दे योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। योगी की ये यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 मार्च को प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर है।यूपी सीएम ने अफसरों के साथ वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। शुक्रवार कई परियोजनाओं का जायजा लेने के बाद शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की। वह काल भैरव मंदिर भी पहुंचे जहां उन्होंने आरती की। बाबा विश्वनाथ की पूजा करते यूपी सीएम की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं काल भैरव की आरती करते उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद दुग्धाभिषेक किया। वहीं काल भैरव मंदिर में उन्होंने सुबहर की आरती की। देखें वीडियो 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। योगी की ये यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 मार्च को प्रस्तावित काशी दौरे से पहले तैयारियों को लेकर है। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचने के बाद उन्होंने इंटीग्रेटेड पैक हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया वहीं, अफसरों के साथ वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

मुख्‍यमंत्री योगी शुक्रवार शाम लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे और वहां से वह करखियांव स्थित मंडी परिषद के द्वारा बनाए गए इंटीग्रेटेड पैक हाउस का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। 15 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए इंटीग्रेटेड पैक हाउस में फल और सब्जियों की धुलाई और ग्रेडिंग का कार्य होगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में 1,450 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है। मुख्यमंत्री ने इन सभी परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। लखनऊ में शुक्रवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार वाराणसी के एक होटल में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों के साथ रात्रि भोज में शामिल हुए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथवाराणसीKashi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील