लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में सेवादार और दर्शनार्थी के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: July 24, 2022 13:48 IST

इस घटना को लेकर मंदिर के सेवादार ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। वहीं दर्शनार्थी ने घटना को लेकर अपनी शिकायत पुलिस से की है।

Open in App
ठळक मुद्देकाशी विश्वनाथ मंदिर में सेवादार और दर्शनार्थी के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।बताया जा रहा है कि दोनों मंदिर में दर्शन को लेकर आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर इसकी शिकायत मंदिर के अधिकारी और पुलिस से की है।

लखनऊ: काशी विश्वनाथ मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सेवादार और दर्शनार्थी को आपस में मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है जब वहां पर सप्तर्षि आरती का समय हो रहा था। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे सेवादार और दर्शनार्थी हाथाबाई कर रहे है और इससे वहां के लोगों को परेशानी भी हो रही है। 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद सेवादार ने मौके पर मौजूद पुलिस वाले पर ही आरोप लगाया है कि उसने कोई मदद नहीं की है और इसकी शिकायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की है। वहीं इस मामले में दर्शनार्थी ने भी संबंधित थाने में इसकी शिकायत की है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम जब मंदिर के गर्भगृह में सप्तर्षि आरती का समय हो रहा था, इस दौरान दो दर्शनार्थी गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन करना चाहते थे। लेकिन जब सेवादारों ने उन्हें रोका तो वे उनसे ही उलझ गए। बताया जा रहा है कि शुरुआत में कहा-सुनी हुई थी लेकिन बाद में यह कहा-सुनी धक्का-मुक्की में बदल गई थी। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि सेवादार और दर्शनार्थी मंदिर के अन्दर मारपीट कर रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह भी देखा गया है कि मारपीट के बाद दर्शनार्थियों को बहुत ही मुश्किल से गर्भगृह से बाहर निकाला गया था। 

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। एक तरफ सेवादार ने इसकी शिकायत मंदिर के सीईओ सुनील वर्मा से की है, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने संबंधित थाने में चार सेवादारों के खिलाफ इसकी शिकायत की है। 

यही नहीं सेवादार ने मंदिर के सीईओ को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए पुलिस वाले पर यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारी द्वारा कोई सहयोग नहीं मिला था। तपन, शिवानंद पांडेय, राजू, तम्मी और पीआरओ अखिलेश के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 

इससे पहले एक और मामला सामने आया था जिसमें दर्शन पूजन कराने को लेकर पुलिस और मंदिर के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। इस घटना के बाद मंदिर के कर्मचारियों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया था और मंदिर के चौक पर धरना भी किया था। 

टॅग्स :वाराणसीKashiवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशसावनSawanPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?