Valentine Day 2025: 63 फीसदी भारतीय लव लाइफ से संतुष्ट?, 30 देशों के युवाओं ने राय दी, नंबर-1 पर थाईलैंड, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2025 05:51 IST2025-02-14T05:51:49+5:302025-02-14T05:51:49+5:30

Valentine's Day 2025: सर्वे में शामिल 64 प्रतिशत भारतीयों ने माना कि साथी उनसे बेइंतेहां प्यार करता है, जबकि केवल 57 फीसदी ने कहा कि वे अपने रोमांटिक/यौन जीवन से संतुष्ट हैं।

Valentine's Day 63 percent Indians satisfied love life youth 30 countries gave opinion Thailand number 1, see list Know Why Do We Celebrate This Day | Valentine Day 2025: 63 फीसदी भारतीय लव लाइफ से संतुष्ट?, 30 देशों के युवाओं ने राय दी, नंबर-1 पर थाईलैंड, देखें लिस्ट

सांकेतिक फोटो

HighlightsValentine Day 2025: 67 फीसदी भारतीय जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों से संतुष्ट थे।Valentine Day 2025: लोगों ने अपनी 'लव लाइफ' के प्रति संतोष जाहिर किया।Valentine Day 2025: 2,000 से अधिक भारतीय शामिल हैं।

Valentine's Day 2025: अपनी 'लव लाइफ' से सबसे कम संतुष्ट लोगों में भारतीय भी शामिल हैं। शुक्रवार को वैलेंटाइन डे से पहले जारी एक नया सर्वेक्षण तो कुछ यही बयां करता है। इस सर्वे में 30 देशों के युवाओं ने अपनी राय जाहिर की। ‘लव लाइफ सैटिसफैक्शन 2025’ सर्वे में कोलंबिया के सबसे ज्यादा 82 फीसदी लोगों ने अपने प्रेम संबंधों से संतुष्ट होने की बात कही। थाईलैंड (81 फीसदी), मेक्सिको (81 फीसदी), इंडोनेशिया (81 फीसदी) और मलेशिया (79 फीसदी) भी उन शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं, जहां के लोगों ने अपनी 'लव लाइफ' के प्रति संतोष जाहिर किया।

सर्वे में जापान, दक्षिण कोरिया और भारत ऐसे देश बनकर उभरे हैं, जहां सबसे ज्यादा क्रमश: 63 फीसदी, 59 फीसदी और 56 फीसदी लोगों को अपनी 'लव लाइफ' से शिकायत है। अग्रणी बाजार अनुसंधान एवं सर्वेक्षण कंपनी इप्सोस के सर्वे में 30 देशों के 23,765 वयस्कों ने हिस्सा लिया, जिनमें 2,000 से अधिक भारतीय शामिल हैं।

इप्सोस के अश्विनी सिरसिकर ने कहा, “भारतीयों के पास रोमांस, शारीरिक अंतरंगता और प्यार के लिए कम समय होता है, क्योंकि उनमें से ज्यादातर संयुक्त परिवार में रहते हैं। और जो भारतीय एकल परिवार में रहते हैं, वे पारिवारिक जिम्मेदारियों, सामाजिक बंदिशों और पेशेवर जीवन की व्यस्तताओं के कारण 'लव लाइफ' पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते।”

सर्वे में शामिल 64 प्रतिशत भारतीयों ने माना कि उनका साथी उनसे बेइंतेहां प्यार करता है, जबकि केवल 57 फीसदी ने कहा कि वे अपने रोमांटिक/यौन जीवन से संतुष्ट हैं। 67 फीसदी भारतीय जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों से संतुष्ट थे।

Web Title: Valentine's Day 63 percent Indians satisfied love life youth 30 countries gave opinion Thailand number 1, see list Know Why Do We Celebrate This Day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे