लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी ने करगिल युद्ध में एयरफोर्स को नहीं दी थी एलओसी पार करने की अनुमति

By भाषा | Updated: June 29, 2019 08:11 IST

पूर्व वायु सेना प्रमुख अनिल टिपनीस ने कहा कि वाजपेयी जनरल मलिक से जानना चाहते थे कि क्या थल सेना बिना वायु सेना की मदद के काम कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देटिपनीस ने साल 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान वाजपेयी के साथ उनकी और तत्कालीन सेना प्रमुख वेद मलिक की हुई बैठक का हवाला देते हुए यह बात कही।वाजपेयी जनरल मलिक से जानना चाहते थे कि क्या थल सेना बिना वायु सेना की मदद के काम कर सकती है।टिपनीस ने कहा कि वायुसेना महज छह घंटे की छोटी सी नोटिस पर अभियान में सेना का साथ देने को तैयार थी।

पूर्व वायु सेना प्रमुख अनिल टिपनीस ने शुक्रवार को कहा कि करगिल संघर्ष के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी वायु सेना के इस्तेमाल को लेकर अनिच्छुक थे और उन्होंने उसे नियंत्रण रेखा पार करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।टिपनीस ने ‘ए प्राइम मिनिस्टर टू रेमेम्बर-मेमोरीज़ ऑफ ए मिलीट्री चीफ’ नामक पुस्तक के विमोचन के मौके पर अपने संबोधन में 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान वाजपेयी के साथ उनकी और तत्कालीन सेना प्रमुख वेद मलिक की हुई बैठक का हवाला देते हुए यह बात कही। यह पुस्तक पूर्व नौसेना प्रमुख सुशील कुमार ने लिखी है।टिपनीस ने कहा कि वाजपेयी जनरल मलिक से जानना चाहते थे कि क्या थल सेना बिना वायु सेना की मदद के काम कर सकती है। पूर्व वायु सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘ इससे पहले मलिक जवाब देते, मैंने कहा कि सेना को इसकी (वायुसेना की) जरूरत है और हम तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने कुछ क्षण सोचा और कहा कि कल सुबह शुरुआत करिएगा।’’ उन्होंने नियंत्रण रेखा पार करने के लिए वाजपेयी की अनुमति मांगने के बारे में भी अपनी बात सामने रखी। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने इतनी दृढ़ आवाज में कभी नहीं देखी था... (वाजपेयी ने कहा) नहीं, हम नियंत्रण रेखा को पार नहीं करेंगे।’’टिपनीस ने कहा कि वायुसेना महज छह घंटे की छोटी सी नोटिस पर अभियान में सेना का साथ देने को तैयार थी। करगिल टकराव के दौरान नौसेना प्रमुख रहे एडमिरल (सेवानिवृत्त) सुनील कुमार ने कहा कि वाजपेयी ने ‘‘रणनीतिक नुकसान’’ को भारी जीत में बदल दिया।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया