लाइव न्यूज़ :

Vadodara Lok Sabha seat: अब तक 4 प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया मना, पवन सिंह, उपेंद्र रावत के बाद रंजन भट्ट और भीकाजी ठाकोर ने किया इनकार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2024 14:11 IST

Vadodara Lok Sabha seat: देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे और एक जून तक सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतगणना चार जून को होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में भाजपा ने गुजरात में 26 सीट पर कब्जा किया था। रंजनबेन धनंजय भट्ट निजी कारणों के चलते लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं।निजी कारणों का हवाला देते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की।

Vadodara Lok Sabha seat: भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह और उत्तर प्रदेश के उपेंद्र रावत के बाद सांसद रंजन भट्ट और भीकाजी ठाकोर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने राज्य गुजरात में झटका लगा है। 2019 में भाजपा ने गुजरात में 26 सीट पर कब्जा किया था। भाजपा ने अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अब तक 290 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे और एक जून तक सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतगणना चार जून को होगी।

गुजरात की वडोदरा और साबरकांठा सीट से भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के दो उम्मीदवारों ने शनिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा व्यक्ति की। वडोदरा सीट से इस बार भी टिकट पाने वाली मौजूदा सांसद रंजन भट्ट ने घोषणा की कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं। भाजपा के कुछ वर्गों में उनकी उम्मीदवारी को लेकर विरोध हुआ है।

इसके तुरंत बाद, साबरकांठा से पार्टी के उम्मीदवार भीकाजी ठाकोर ने भी चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई। भट्ट ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं रंजनबेन धनंजय भट्ट निजी कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं।” इसी तरह, ठाकोर ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर घोषणा की कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

उन्होंने लिखा, “मैं, भीकाजी ठाकोर निजी कारणों से साबरकांठा से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का इच्छुक नहीं हूं।” भट्ट को वडोदरा लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने के भाजपा के फैसले की आलोचना करते हुए शहर के कई स्थानों पर बैनर लगने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह फैसला किया है। भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाखुशी प्रकट की थी।

वडोदरा से तीसरी बार उम्मीदवार के रूप में भट्ट के नाम की घोषणा के बाद भाजपा की राष्ट्रीय महिला शाखा की उपाध्यक्ष ज्योतिबेन पंड्या ने पार्टी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वडोदरा सीट छोड़ने के बाद 2014 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव भी जीता था और उन्हें आगामी चुनाव के लिए भी भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। गुजरात की 26 लोकसभा सीट पर एक चरण में सात मई को मतदान होगा। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनाव में सभी सीट पर जीत हासिल की थी।

भाजपा ने दो मार्च को 195 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, लेकिन इनमें से दो- भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह और उत्तर प्रदेश के उपेंद्र रावत ने विवाद पैदा होने के बाद अपने नाम वापस ले लिये थे। इसके बाद, भाजपा ने 13 मार्च को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची और 21 मार्च को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें तमिलनाडु के 15 और पुडुचेरी के उम्मीदवार का नाम शामिल है। तमिलनाडु के लिए भाजपा ने अब तक 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 39 सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024गुजरातBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहचुनाव आयोगलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष