लाइव न्यूज़ :

दिवाली की रात गुजरात के वडोदरा में जमकर बवाल और पत्थरबाजी, फेंके गए पेट्रोल बम, मामले में 19 गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2022 11:32 IST

सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले गुजरात के वडोदरा के पानीगेट इलाके में दिवाली की रात हिंसा फैल गई। दो पक्षों में पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने कुछ देर में हालात को अपने काबू में कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के वडोदरा शहर में दिवाली की रात हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी हुई।वडोदरा के पानीगेट इलाके में आधी रात को फैली हिंसा, पटाखे जलाने और रॉकेट छोड़ने को लेकर विवाद।पुलिस ने मामले में 19 आरोपियों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

वडोदरा: चुनाव की आहट के बीच गुजरात के वडोदरा शहर में दिवाली की रात अचानक हिंसा फैल गई। आधी रात को हुई इस घटना के बाद मंगलवार सुबह तक पुलिस ने मामले में 19 आरोपियों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि शहर के पानीगेट इलाके में सोमवार देर रात दो गुटों में झड़प शुरू हुई। पुलिस ने कहा कि आमने-सामने पटाखे जलाने और रॉकेट छोड़ने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई।

उपद्रवियों ने फेंके पेट्रोल बम

हिंसा के दौरान उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल बम फेंके जाने की भी बात सामने आई है। बदमाश स्ट्रीट लाइट बुझाकर बवाल कर रहे थे। डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया कि पानीगेट में मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास पथराव की घटना हुई। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और स्थिति को कुछ देर में नियंत्रण में ले लिया गया। सीसीटीवी की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ भी की जा रही है।

वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार यशपाल जगनिया ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों में एक व्यक्ति शामिल है जिसने कथित रूप से संघर्ष शुरू होने के करीब एक घंटे बाद तीसरी मंजिल के एक घर से एक पुलिसकर्मी पर बम फेंका था। अधिकारी के अनुसार घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक रॉकेट के गिरने से इलाके में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लग गयी थी। 

उन्होंने कहा, 'पटाखे चलाने और एक दूसरे पर रॉकेट बम फेंकने को लेकर पैदा विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।' अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

अगस्त में भी पानीगेट इलाके में हुई थी हिंसा

इससे पहले इसी साल अगस्त में वडोदरा के पानीगेट इलाके में भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प की घटना सामने आई थी। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मांडवी इलाके में पानीगेट दरवाजे से रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर शोभायात्रा गुजर रही थी, तभी अचानक किसी मुद्दे पर दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया था।

इसके अलावा इसी महीने की तीन तारीख को भी वडोदरा में हिंसा की खबरें आई थी। यह हिंसा शहर के सावली टाउन के मार्केट में हुआ था। एक मंदिर के पास बिजली के खंभे में दूसरे धर्म का झंडा लगाने के बाद ये विवाद शुरू हुआ था। 

टॅग्स :गुजरातदिवालीVadodara Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?