लाइव न्यूज़ :

देश में 3,81,305 लोगों का हुआ टीकाकरण, प्रतिकूल असर के 580 मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में अब तक 3,81,305 लोगों को कोविड-19 से बचाव के टीके दिए गए हैं और टीके के बाद प्रतिकूल असर के 580 मामले आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे तक 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1,48,266 लोगों को टीके दिए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक (सोमवार शाम पांच बजे तक) 3,81,305 लोगों को टीके दिए गए हैं। ’’

सोमवार को 1,48,266 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें से बिहार में 8,656, असम में 1822, कर्नाटक में 36,888, केरल में 7070, मध्यप्रदेश में 6,665, तमिलनाडु में 7,628, तेलंगाना में 10,352, पश्चिम बंगाल में 11,588 और दिल्ली में 3111 लोगों का टीकाकरण हुआ।

अगनानी ने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद प्रतिकूल असर के अब तक 580 मामले आए हैं। दिल्ली में तीन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को छुट्टी मिल चुकी है और एक को मैक्स अस्पताल, पटपडगंज में निगरानी में रखा गया है।

अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है जबकि कर्नाटक में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अतिरिक्त सचिव ने बताया, ‘‘टीके के गंभीर दुष्प्रभाव के मामले अब तक नहीं आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनते ही बिहार में तेज सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारत अधिक खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन