लाइव न्यूज़ :

Covid Vaccine: बच्चों के लिए अगले महीने से उपल्ब्ध होगा टीका, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जताई उम्मीद

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 27, 2021 14:54 IST

बच्चों के लिए कोविड टीके कुछ ही दिनों में उपलब्ध होने की उम्मीद हैं। आज संसद के सत्र से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअगले महीने से शुरु हो सकता हैं देश में बच्चों का टीकाकरण भारत बायोटेक और Zydus Cadila का चल रहा परिक्षणअब तक देश में लग चुके हैं 44 करोड़ से ज्यादा टीके

कोविड से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होने की उम्मीद हैं। आज संसद के सत्र से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो सरकार अगले महीने से ही बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकती है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह संक्रमण को रोकने और देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इससे कोविड की तीसरी लहर के लिए भी देश बेहतर रूप से तैयार रहेगा।

बच्चों के लिए 2 टीकों का परिक्षण जारी

कोविड टीके पर बने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के प्रमुख डॉ एनके अरोड़ा ने हाल में बताया था कि 12 से 18 साल के बच्चों के लिए Zydus वैक्सीन सितंबर तक भारत में उपलब्ध होगी। AIIMS दिल्ली के प्रमुख रणदीप गुलेरिया ने भी इस साल सितंबर से 18 से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू होने की संभावना जताई है।गुलेरिया के मुताबिक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और Zydus Cadila के टीकों का परिक्षण चल रहा है जिनमें कोवैक्सीन ट्रॉयल के नतीजे सितंबर तक सामने आ जाएंगे।

देश में लग चुके हैं अब तक 44 करोड़ टीके

भारत में अब तक 44 करोड़ से ज्यादा टीके लोगों को लग चुके हैं। सरकार ने इस साल के अंत तक सभी व्यस्कों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। हाल में यूरोप के देशों में 12-17 वर्ष के बच्चों के लिए मॉडर्ना वैक्सीन उपलब्ध हो चुकी हैं। इस आयु वर्ग के लिए यूरोप में यह दूसरी वैक्सीन है  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसमनसुख मंडावियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया