लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: कार्बेट में अवैध निर्माण नहीं रोकने को लेकर पूर्व वन्यजीव वार्डन को कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:57 IST

Open in App

देहरादून,31 दिसंबर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य वन्यजीव वार्डन जे. एस. सुहाग को कार्बेट बाघ रिजर्व के ‘बफर जोन’ में अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई रोकने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग नहीं करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद बर्धन द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में सुहाग से एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा गया है, जिसमें नाकाम रहने पर उनके (सुहाग के) खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कालागढ़ वन संभाग के मोरघाटी, पाखरो और कांडी मार्ग क्षेत्र का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की एक टीम द्वारा पता लगाये गये तथ्यों की ओर सुहाग का ध्यान आकृष्ट करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा है कि इन इलाकों में क्रंकीट के ढांचों के अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई बगैर जरूरी मंजूरी के की गई।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘यह पाया गया है कि आपने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आपको प्रदत्त शक्तियों का उपयोग इन गतिवधियों को रोकने में नहीं किया, जो कि एक गंभीर विषय है। ’’

कार्बेट के ‘बफर जोन’ में अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई का विषय प्रकाश में आने के बाद सुहाग को इस साल नवंबर में मुख्य वन्यजीव वार्डन के अतिरिक्त प्रभार से सेवामुक्त कर दिया गया था।

वह क्षतिपूरक वनीकरण कार्यक्रम (सीएएमपीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।

कारण बताओ नोटिस में यह भी कहा गया है कि सीएएमपीए सीईओ के तौर पर उनके बयान देने में नाकाम रहना भी एक गंभीर अपराध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल