लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में एक समुदाय के खिलाफ लगे 'दुकानें खाली करो' के पोस्टर, इलाके में बढ़ा तनाव

By अंजली चौहान | Updated: June 6, 2023 13:26 IST

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लव जिहाद को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है इस बीच अज्ञात लोगों ने सोमवार रात पुरोला में कई दुकानों के शटर पर पोस्टर लगा दिए, मालिकों से 15 जून तक अपनी दुकानें खाली करने, या परिणाम भुगतने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में लव जिहाद के आरोप में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन जिले में एक खास समुदाय की दुकानों को खाली कराए जाने को लेकर पोस्टर चस्पा पुलिस इलाके में शांति बनाए रखने के लिए काम कर रही है

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लव जिहाद का कथित मामला सामने आने के बाद तनाव का माहौल है। यहां लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मामले को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। इस बीच, उत्तरकाशी के बाजारों में एक पोस्टर के कारण हड़कंप मच गया है।

दरअसल, सोमवार देर रात को इलाके के बाजारों पर कुछ विशेष समुदाय की दुकानों पर पोस्टर लगाए गए है जिनमें मालिकों से 15 जून तक अपनी दुकानें खाली करने की धमकी दी गई है और ऐसा न करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है। 

शहर की कई दुकानों पर इस तरह से पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों और लोगों के विरोध की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकानों के सामने से पोस्टर हटा लिए है। हालांकि, इससे पहले भी 3 जून को कुछ अज्ञात लोगों ने जिले की कई दुकानों के शटर पर काली स्याही लगा दी थी। 

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में अशांति पर कहा कि कानून व्यवस्था जिले में शांति सुनिश्चित करने का काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार लव जिहाद और भूमि जिहाद जैसे मुद्दों को दूर करने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य की शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास करने वाले को सख्त पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

जानिए उत्तरकाशी में क्या हुआ?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को एक हिंदू संगठन ने उत्तरकाशी जिले के कई कस्बों में पुरोला में एक हालिया घटना के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें एक युवक और उसके साथी ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का प्रयास किया था।

लड़की के अपहरण के प्रयास को स्थानीय लोगों ने नाकाम कर दिया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया, लेकिन कस्बे और आसपास के इलाकों में तनाव बरकरार है।

घटना के विरोध में यमुना घाटी हिंदू जागृति संगठन के आह्वान पर व्यवसायियों व लोगों ने बरकोट, नौगांव, पुरोला व दमटा के सभी बाजारों को बंद रखा। संगठन ने इस घटना को "लव जिहाद" करार दिया।

संगठन ने  इन सभी कस्बों में ढोल नगाड़े बजाते हुए और "लव जिहाद" के खिलाफ नारे लगाते हुए एक जुलूस भी निकाला। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर बड़कोट अनुमंडल दंडाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। 

टॅग्स :Uttarkashiउत्तराखण्डलव जिहादपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?