लाइव न्यूज़ :

दलित महिला ने बनाया मिड डे मील तो स्कूल के बच्चों ने किया खाने से इंकार, भोजनमाता को जानबूझकर भर्ती का पेरेंट्स ने लगाया आरोप

By आजाद खान | Updated: December 22, 2021 16:26 IST

प्रिंसिपल सिंह ने बताया कि वे इस मामले की जामकारी आला अधिकारियों को दे दी है। वे इसकी जांच कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में ऊंची जाति के छात्रों ने दलित महिला के पकाए गए भोजन को खाने से इनकार कर दिया है।इस पर प्रिंसिपल सिंह ने कहा कि उन्हें सभी सरकारी मानदंडों के हिसाब से उसे नियुक्त किया है।वहीं सुखीढांग हाई स्कूल के कुल 57 छात्रों में से अनुसूचित जाति के 16 बच्चों ने ही भोजन किया है।

भारत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक दलित महिला द्वारा गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल में खाना बनाने से एक नया बवाल खड़ा हो गया है। इस पर ऊंची जाति के लोगों का कहना है कि स्कूल की प्रिंसिपल और मैनेजमेंट कमेटी ने जानबूझ कर एक दिलत महिला को स्कूल में खाना बनाने के लिए चुना है। उनका यह भी आरोप है कि उन लोगों ने सोची समझी साजिश से योग्य महिला को नहीं चुना और उसके जगह पर इस दलित महिला को सेलेक्ट किया। इस पर स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में कुल 57 छात्र हैं जिसमें ऊंची जाति के छात्रों की संख्या ज्यादा है। उनका यह भी कहना है कि दलित महिला द्वारा दुसरे दिन बनाए गए भोजन को अनुसूचित जाति के केवल 16 ही बच्चों ने भोजन किया था। प्रिंसिपल ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है।

क्या है पूरा मामला

मामले में जानकारी देते हुए सुखीढांग हाई स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि सभी नियमों को देखते हुए मिड डे मील बनाने के लिए एक दलित महिला का चयन किया गया था। लेकिन इस चयन से ऊंची जाति के लोग खुश नहीं थे। ऊंची जाति के लोग अपने किसी एक जान पहचान वाली औरत को यह पद देना चाहते थे, लेकिन उस औरत को इस पद के लायक नहीं पाने पर प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने इस दलित महिला को चुना था। इस बात से नाराज ऊंची जाति के लोगों ने इसका विरोध किया और स्कूल में पढ़ रहे अपने बच्चों को दलित महिला द्वारा बनाए गए मिड डे मील को खाने से मना कर दिया।

योग्य कैंडिडेट को जानबूझकर नहीं चुना गया- ऊंची जाति

इस पर ऊंची जाति ने प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने जानबूझकर योग्य कैंडिडेट को नहीं चुना है। इस पर स्कूल के अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने कहा, "25 नवंबर को हुई ओपन मीटिंग में हमने पुष्पा भट्ट को चुना था, जिनका बच्चा स्कूल में पढ़ता है। वह भी जरूरतमंद थीं, लेकिन प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने उसे दरकिनार कर दिया और एक दलित महिला को भोजनमाता नियुक्त किया।"

टॅग्स :भारतदलित विरोधSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए