लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों का 3 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, छात्रों को मोबाइल और टैबलेट वितरण की दी मंजूरी

By आजाद खान | Updated: December 25, 2021 09:57 IST

उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश की तरह ही अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए को 3 फिसदी बढ़ाने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए को 3 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा। सरकार ने यह फैसला प्रदेश मंत्रिमंडल की एक बैठक में लिया है।यही नहीं 10 और 12वीं के सभी छात्र छात्राओं को मोबाइल टैबलेट देने की भी बात सामने आई है।

भारत: नया साल आने से पहले ही उत्तराखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को एक नया सवगात दिया है। सरकार ने यह एलान किया है कि उत्तराखंड के ढाई लाख कर्मियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) को तीन फीसदी बढ़ा दिए जाएंगे। यह फैसला सरकार ने प्रदेश मंत्रिमंडल की एक बैठक में ली है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रेदेश सरकार ने भी एलान किया था कि वे अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए बढ़ाकर देंगे, इसके बाद अब उत्तराखंड की सरकार ने भी यही एलान किया है जिससे राज्य के कर्मियों व पेंशनरों को डायरेक्ट फायदा मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने कक्षा 10 और 12वीं के सभी छात्र छात्राओं को मोबाइल टैबलेट देने की भी प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। 

अब कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 31 प्रतिशत डीए

उत्तराखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए को 3 फिसदी बढ़ा दिया है जिससे अब उन्हें 31 प्रतिशत डीए मिलेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह फैसला लिया गया है और यह बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से दिया जाएगा। इस बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए यह भी फैसला लिया गया कि 31 मार्च 2022 तक बिजली सरचार्ज माफ किया जाएगा।

सभी छात्र छात्राओं को मिलेगा मुफ्त मोबाइल टैबलेट

बता दें कि इस बैठक में इस फैसले पर भी मंजूरी मिली कि सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं और डिग्री कॉलेजों के सभी छात्र छात्राओं को मुफ्त मोबाइल टैबलेट दी जाएगी। इसके पैसे को डीबीटी से बैंक खाते में देने का निर्णय हुआ है। इसके अलावा पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तक दिए जाने के निर्णय पर भी मुहर लगाई गई है।

टॅग्स :भारतHaridwarमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?