लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार महिला हॉकी स्टार वंदना कटारिया को देगी 25 लाख रुपये का इनाम, सीएम ने कहा- हमे गर्व है

By वैशाली कुमारी | Updated: August 7, 2021 10:42 IST

वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में भारत के प्रदर्शन में शानदार योगदान दिया। इसलिए उत्तराखंड सरकार ने उन्हें 25 लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देवंदना 31 जुलाई के मैच में ओलंपिक हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनींभारतीय महिला हॉकी टीम 2020 के टोक्यो ओलंपिक में एक शानदार लड़ाई के बाद ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक मैच हार गईभारत की महिला हॉकी टीम ने 2016 में पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस साल 2020 टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।  वंदना 31 जुलाई के मैच में ओलंपिक हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं, जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया था, और अपने क्वाटर फाइनल की उम्मीद को बरकरार रखा था।

वंदना ने टोक्यो ओलंपिक के पूल ए में भारत के आखिरी मैच के पहले, दूसरे और चौथे क्वार्टर में अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें गर्व है कि उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में भारत के शानदार योगदान दिया। इसलिए, उन्हें 25 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।" 

सीएन ने आगे कहा कि राज्य में जल्द ही एक बेहतर और नई खेल नीति पेश की जाएगी, जो विभिन्न खेलों में उभरती प्रतिभाओं को निखारने में मदद करेगी। वंदना 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में महिला हॉकी सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुकी हैं। वह 2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थीं। 

आपको बता दें कि, भारतीय महिला हॉकी टीम 2020 के टोक्यो ओलंपिक में एक शानदार लड़ाई के बाद ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक मैच हार गई। यह ओलंपिक में टीम इंडिया का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इससे पहले, भारत ने केवल दो बार महिला हॉकी खेलो में भाग लिया था। जबकि वे 1980 में भी चौथे स्थान पर रहे थे, उन्होंने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं किया था।

भारत की महिला हॉकी टीम ने 2016 में पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया जब वह 20 टीमों में से 12वें स्थान पर रही। हालांकि, वे इस बार चौथे स्थान पर रहने में सफल रहे, पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस वर्ष एक नया रेकार्ड बनाया। महिला हाँकी टीम इस शानदार प्रदर्शन से, इस खेल में अब एक नयी उम्मीद जगी है।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस