Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल, महिला अध्यक्ष और नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य बीजेपी में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2022 02:59 PM2022-01-17T14:59:17+5:302022-01-17T15:00:50+5:30

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं।

Uttarakhand Election 2022 Congress woman president and former MLA from Nainital Sarita Arya in BJP | Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल, महिला अध्यक्ष और नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य बीजेपी में

पार्टी से खफा होकर सरिता आर्य भाजपा में शामिल हुई हैं।

Highlightsपार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।सरिता आर्य ने 2012 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी।2017 में हुआ अगला ​चुनाव वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लडे संजीव आर्य से हार गयी थीं।

Uttarakhand Election 2022: इस साल की शुरुआत में निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद सभी दल के नेता टिकट न मिलने पर अक दल से दूसरे दल में जा रहे हैं। उत्तराखंड में 14 फरवरी 2022 को मतदान है।

इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं। आर्य यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।

सरिता आर्य ने 2012 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, 2017 में हुआ अगला ​चुनाव वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लडे संजीव आर्य से हार गयी थीं। गौरतलब है कि अपने पिता और कद्दावर दलित नेता यशपाल आर्य के साथ पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजीव आर्य को इस बार कांग्रेस से टिकट मिलना तय माना जा रहा है और ऐसी अटकलें हैं कि इसी के चलते पार्टी से खफा होकर सरिता आर्य भाजपा में शामिल हुई हैं।

Web Title: Uttarakhand Election 2022 Congress woman president and former MLA from Nainital Sarita Arya in BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे