लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में आप का खाता नहीं खुला!, आप के CM पद के प्रत्याशी अजय कोठियाल पीछे, भाजपा 43 और कांग्रेस 23 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 10:10 IST

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने 70 में से 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया था।कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट गयी थी।छोटे दलों के प्रत्याशियों की पौ-बारह होने की संभावना है ।

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गयी । प्रदेश में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था।

उत्तराखंड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करारा झटका लगा है। शुरुआती रुझान में आप का खाता नहीं खुला है। भाजपा 43 और कांग्रेस 23 सीट पर आगे हैं। अन्य दल 4 सीट पर आगे हैं।बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के अलावा उत्तराखंड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों सहित कुल 632 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला हो रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और आप के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल की सीटों के चुनावी परिणामों पर सबकी निगाह है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि पिछले विधानसभा चुनावों में 70 में से 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त करने वाली भाजपा इस बार अपने 60 पार के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या सत्ता विरोधी लहर पर सवार कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है। हालांकि, त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में निर्दलीयों और छोटे दलों के प्रत्याशियों की पौ-बारह होने की संभावना है ।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष