लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: अवैध रूप से निर्मित मदरसे को ढहाए जाने पर हिंसा भड़कने के बाद हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2024 21:44 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद मीणा के अनुसार, मदरसे को ढहाए जाने से पहले निवासियों को सूचना दी गई थी। मीणा ने कहा कि मदरसे के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस कर्मियों और पत्रकारों पर पथराव किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देअवैध रूप से निर्मित एक मदरसे को ढहाए जाने को लेकर हिंसा भड़क उठीमदरसे के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस कर्मियों और पत्रकारों पर पथराव कियाजिसके बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया है

हल्द्वानी (उत्तराखंड): हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में बृहस्पतिवार को ‘‘अवैध रूप से निर्मित’’ एक मदरसे को ढहाए जाने को लेकर हिंसा भड़क उठी, जिसके बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा सरकारी जमीन पर बने मदरसे को गिराए जाने के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस पर पथराव किया और वाहनों को आग लगा दी। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन को उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद मीणा के अनुसार, मदरसे को ढहाए जाने से पहले निवासियों को सूचना दी गई थी। मीणा ने कहा कि मदरसे के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस कर्मियों और पत्रकारों पर पथराव किया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में भी आग लगा दी। एसएसपी ने कहा कि मदरसा ‘‘अतिक्रमण की गई सरकारी जमीन’’ पर बनाया गया था। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

खबर सोर्स: पीटीआई भाषा के साथ

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीनैनीताल लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?