लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव में पार्टी की हार की ली जिम्मेदारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 15, 2022 20:50 IST

ट्विटर पर गणेश गोदियाल ने लिखा, प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोदियाल ने चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया इस्तीफाकहा, प्रदेश नेतृत्व की तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 70 सीटों में से 19 सीटों में जीत हासिल हुई थी। पार्टी की हार को मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउट पर अपना इस्तीफा दिया। आलाकमान के निर्देश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।

चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया इस्तीफा

उन्होंने लिखा, प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। उन्होंने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। 

कहा- प्रदेश नेतृत्व की तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

अपने इस्तीफा पत्र में गोदियाल ने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए लिखा, आप अवगत हैं कि विधानसभा चुनावों में आपके सहयोग तथा प्रदेश नेतृत्व की तमाम कोशिशों के बावजूद भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। अतः प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए मैं अपने पद से त्यागपत्र देता हूं। कृपया इसे स्वीकार कीजिए। 

गोदियाल ने कहा- कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा

अपने एक अन्य ट्वीट में गोदियाल ने कहा, "आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह अवगत हुआ कि अन्य वह सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारी, जहां चुनावों में आशातीत सफलता नहीं मिली, अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा।"

टॅग्स :उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल