लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में हारने वाले CM धामी चंपावत सीट से लड़ेंगे उपचुनाव, मौजूदा MLA ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: April 21, 2022 12:10 IST

उत्तराखंड में फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा था। हालांकि, चुनाव में पार्टी की अगुवाई करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने बृहस्पतिवार को चंपावत सीट से इस्तीफा दे दिया।विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा था।अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावट सीट से उपचुनाव लड़ेंगे।

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने बृहस्पतिवार को चंपावत सीट से इस्तीफा दे दिया, ताकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वहां से उपचुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो सके।

गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया। इस दौरान गहतोड़ी के साथ अन्य नेताओं के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद थे।

खंडूरी ने बताया कि चंपावत के विधायक ने अपनी विधानसभा सदस्यता छोड़ दी है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इस्तीफा देने के बाद गहतोड़ी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़कर खुशी और सम्मान का अनुभव हो रहा है।

कौशिक ने गहतोड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के लिए एक ऐसी सीट छोड़ी है, जहां से वह लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं।

उत्तराखंड में फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा था। हालांकि, चुनाव में पार्टी की अगुवाई करने वाले धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा था।

‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार’ के नारे पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने एक बार फिर धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि, उनका छह माह के भीतर सदन का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी है, जिसके चलते वह उपचुनाव लड़ने वाले हैं। धामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके लिए अपनी सीट छोड़ने का पहला प्रस्ताव गहतोड़ी ने ही दिया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डउपचुनावपुष्कर सिंह धामीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष