लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: लैंडिंग के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर कार्गो दुर्घनाग्रस्त, पायलट सहित 4 घायल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 3, 2018 12:12 IST

भारतीय सेना के कार्गो हेलीकॉप्टर में लैंडिग के दौरान आग लग गई ये हादसा केदारनाथ मंदीर के पास हुआ।

Open in App

देहरादून, 3 अप्रैल। भारतीय सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के कार्गो हेलीकॉप्टर में लैंडिग के दौरान आग लग गई। शुरूआती जांच में कहा  जा रहा है कि हेलीपैड पर उतरने के दौरान वहां एक लोहे की रॉड से हेलीकॉप्टर टकरा गया जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसा केदारनाथ मंदीर के पास हुआ।ताजा जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें बैठे पायलट समेत कुल 5 लोग सामान्य तौर पर घायल हुए है। बताया जा रहा है कि हेलीपैड पर लैंडिग के दौरान भारतीय वायुसेना का कार्गो एमआई -17 हेलीकॉप्टर एक लोहे की रॉड से टकरा गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद हेलीकॉप्टर आउट ऑफ कंट्रोल हो गया और जमीन पर गिर गया।

मामले की पुष्टि करते हुए रुद्रप्रयाग एसपी पीएन मीणा ने कहा कि हेलीकॉप्टर में चालक दल समेत छह लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम राहत कार्य में जुटी है। राहत के लिए वायुसेना की दूसरी टीम को भी केदारनाथ पहुंचने की सूचना दे दी गई है। Today morning one Mi-17 V5 helicopter of IAF crashed near Kedarnath (Uttarakhand). All persons on-board are safe. A Court of Inquiry will ascertain the cause of the accident: Indian Air Force statement.

गौरतलब है कि केदारनाथ आपदा के बाद से वायुसेना लगातार पुनर्निर्माण कार्य में मदद कर रही है। यहां मशीनें और निर्माण सामग्री वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जा रही है। आपदा के वक्त भी वायुसेना ने राहत और बचाव कार्य में बहुत अहम रोल अदा किया था।

टॅग्स :भारतीय सेनाहेलीकॉप्टरउत्तराखंड समाचारभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी