उत्तराखंड बना गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने वाला पहला राज्य, मोदी सरकार के पास भी जाएगा प्रस्ताव

By स्वाति सिंह | Published: September 20, 2018 01:41 PM2018-09-20T13:41:40+5:302018-09-20T17:56:53+5:30

उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने कहा 'गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाता है तो उससे उत्तराखंड सहित देश के 20 राज्यों में लागू गोवंश सरंक्षण कानून पूरे देश में लागू होगा और उसके संरक्षण के प्रयासों को और बल मिलेगा।

Uttarakhand Assembly passes resolution to declare cow as'Rasthra Mata' | उत्तराखंड बना गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने वाला पहला राज्य, मोदी सरकार के पास भी जाएगा प्रस्ताव

उत्तराखंड बना गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने वाला पहला राज्य, मोदी सरकार के पास भी जाएगा प्रस्ताव

देहरादून, 20 सितंबर: उत्तराखंड विधानसभा ने गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित किए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भी भेजा जाएगा। उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को  विधानसभा में बिल पेश किया था। 

रेखा ने यह प्रस्ताव रखते हुए कहा, ' यह सदन भारत सरकार से अनुरोध करता है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए।'

उन्होंने कहा कि गाय को मां का रूप माना गया है और किसी बच्चे को मां का दूध उपलब्ध न होने पर गाय के दूध को वैज्ञानिक द्रष्टि से भी उसका सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना गया है ।

मंत्री ने कहा कि गाय हमारी आस्था की प्रतीक है और उसमें 33 करोड देवी—देवताओं का वास माना गया है जिसके दर्शन से ही सारे पाप दूर हो जाते हैं । 

उन्होंने कहा कि गाय के गोबर और गौमूत्र में औषधीय गुण भी हैं और वह एकमात्र ऐसा पशु है जो न केवल आक्सीजन ग्रहण करता है बल्कि आक्सीजन छोडता भी है ।

उन्होंने कहा कि अगर गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाता है तो उससे उत्तराखंड सहित देश के 20 राज्यों में लागू गोवंश सरंक्षण कानून पूरे देश में लागू होगा और उसके संरक्षण के प्रयासों को और बल मिलेगा ।

रेखा की इस बात का सत्ता पक्ष और विपक्षी कांग्रेस के कई सदस्यों ने भी समर्थन किया। हांलांकि, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाये कि राष्ट्रमाता का दर्जा देने के बाद भी गाय को अपमानित न होना पडे़ और वह कहीं इधर—उधर भूख से व्याकुल घूमती या दम तोडती न दिखायी दे ।

चर्चा के बाद, सत्ता पक्ष बीजेपी और मुख्य विपक्ष कांग्रेस सहित पूरे सदन ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बता दें कि अब उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ) 

English summary :
The Uttarakhand Legislative Assembly has passed the resolution to declare the cow as the 'Rashtra Mata'. Now the resolution will also be sent to the Central Government. Uttarakhand's Animal Husbandry Minister Rekha Arya presented the bill in the Assembly on Wednesday.


Web Title: Uttarakhand Assembly passes resolution to declare cow as'Rasthra Mata'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे