लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी से होगा ओवैसी का गठबंधन! जारी अटकलों पर AIMIM ने दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: July 25, 2021 09:19 IST

मुस्लिम चेहरे को डिप्टी सीएम बनाने की शर्त पर समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर मीडिया में आई रिपोर्ट्स पर AIMIM का बयान आया है। शौकत अली ने मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी से गठबंधन की अटकलों को एआईएमआईएम ने किया खारिज।यूपी के एआईएमआईएम प्रमुख शौकत अली ने कहा है कि मीडिया में आई रिपोर्ट्स गलत हैं।ऐसी खबरें आई थीं कि अगर डिप्टी सीएम किसी मुस्लिम चेहरे को बनाने का वादा हो तो समाजवादी पार्टी से AIMIM कर सकती है गठबंधन।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के गठबंधन को लेकर जारी अटकलों के बीच ओवैसी की पार्टी की ओर जवाब आया है। यूपी के एआईएमआईएम प्रमुख शौकत अली ने ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है और कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सौकत अली ने कहा, 'हम उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हैं जिसमें कहा गया है कि समाजवार्टी पार्टी अगर सत्ता में आने पर किसी मुस्लिम को डिप्टी सीएम बनाने का वादा करती है तो एआईएमआईएम उससे गठबंधन करेगी।'

बता दें कि एआईएमआईएम ने इस बार यूपी में चुनाव लड़ने की बात कही है। इसके लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव समाज पार्टी के साथ गठबंधन भी किया है।

वहीं, शौकत अली ने बताया कि अगस्त की शुरुआत ओवैसी एक बार फिर यूपी दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस दौरे में वे प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और आसपास के जिलों में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके अलावा मुस्लिम, दलित, पिछड़े वर्ग के वकील, अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रेाफेशनल से भी मिलेंगे।

इससे पहले ओमप्रकाश राजभर इसी महीने की शुरुआत में कह चुके हैं कि ओवैसी यदि उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाये तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। 

उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं। उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावएआईएमआईएमसमाजवादी पार्टीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है