लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के विज्ञापन में कोलकाता के फ्लाईओवर की तस्वीर! टीएमसी ने ली चुटकी, जानें पूरा विवाद

By विनीत कुमार | Updated: September 12, 2021 15:29 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के एक अखबार में छपे विज्ञापन पर विवाद मच गया। टीएमसी ने आरोप लगाया कि इसमें इस्तेमाल की गई तस्वीरों में कोलकाता के एक फ्लाईओवर की भी तस्वीर है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार की ओर से अखबार में दिए गए एक पन्ने के विज्ञापन पर विवाद।टीएमसी ने आरोप लगाया कि विज्ञापन में एक तस्वीर कोलकाता के एक फ्लाईओवर की है।अभिषेक बनर्जी ने कहा- ऐसा लगता है 'डबल इंजन मॉडल' यूपी में बुरी तरह से विफल हो गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को चमकाने के लिए अखबार के एक पूरे पन्ने पर दिए गए विज्ञापन पर सवाल उठ गए हैं। ये विज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया है।

इस विज्ञापन को लेकर टीएमसी ने आरोप लगाए हैं कि इसमें इस्तेमाल की गई तस्वीर पश्चिम बंगाल की है। विवाद एक फ्लाईओवर की तस्वीर को लेकर है।

विज्ञापन में तस्वीरों का एक कोलाज बना है। टीएमसी ने कहा है कि इस कोलाज के एक हिस्से में कोलकाता की तस्वीर डाली गई है। ये एक फ्लाईओवर की तस्वीर है जिस पर नीला-सफेद पेंट और उस पर पीली टैक्सियां नजर आ रही हैं। 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी फ्लाईओवर को ममता बनर्जी की सरकार द्वारा कोलकाता में बनाया गया फ्लाईओवर बताया है। हाल में बंगाल में भाजपा को टीएमसी से हार मिली थी और अब तस्वीर चुराने जैसे आरोप भाजपा की फजीहत करा सकते हैं।

अभिषेक बनर्जी ने साधा भाजपा पर निशाना

तृणमूल के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने योगी सरकार के विज्ञापन को शेयर करते हुए तीखी टिप्पणी की।

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'योगी आदित्यनाथ के लिए यूपी को बदलने का मतलब है ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में बनाई गई बुनियादी ढांचे की तस्वीरों को चुराना और उन्हें अपने लिए इस्तेमाल करना! ऐसा लगता है कि 'डबल इंजन मॉडल' भाजपा के सबसे मजबूत राज्य में बुरी तरह से विफल हो गया है।'

टीएमसी नेता साकेत गोखले ने लिखा, 'सबसे नीचे बाईं ओर की फोटो कोलकाता की है - मां फ्लाईओवर की। आप इसे जूम करें और आप फ्लाईओवर पर कोलकाता की पीली एंबेसडर टैक्सी भी देख सकते हैं। "ट्रांसफॉर्मिंग यूपी" का अर्थ है भारत भर में अखबारों के विज्ञापनों पर लाखों खर्च करना और कोलकाता के विकास की तस्वीरें चुराना?' 

बंगाल में सत्ताधारी पार्टी की शानदार जीत के बाद बीजेपी से तृणमूल में वापसी करने वाले वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने इस विज्ञापान के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

वहीं पूरे विवाद के बाद यूपी राज्य के सूचना विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नवनीत सहगल ने अखबार की ओर से छापे गए माफीनामे को रिट्वीट किया। इस ट्वीट में कहा गया है कि अखबार के मार्केटिंग विभाग की ओर से गलत तस्वीर लगा दी गई थी, इसे हटा लिया गया है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा की नजर लगातार दूसरी बार सत्ता पर वापसी करने की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथटीएमसीपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया