लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: दो छोटी बच्चियों ने मिसाल कायम की, सपनों की गुल्लक तोड़कर प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दिया

By भाषा | Updated: April 2, 2020 21:09 IST

बहराइच की दो बहनों छह साल की माइशा अरोड़ा और दस साल की आलिया अरोड़ा ने गुल्लक खाली कर प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच- पांच हजार रुपये की धनराशि जिलाधिकारी के माध्यम से भेजी है। स्थानीय कपड़ा व्यवसायी गौरव अरोड़ा की दोनों बेटियों ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद में जब पूरे देश को आगे आते देखा तो उनसे भी नहीं रहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देवह अपने बाबा कुलभूषण अरोड़ा को पिछले कई वर्षों से गरीबों के लिए काम करते देख रही है और उन्हीं से प्रेरणा मिली।माइशा ने बताया कि परिजनों से मिलने वाला पैसा खर्च नहीं करके वे हमेशा गुल्लक में डालती आई हैं।

बहराइचःगुड़िया, चॉकलेट या खिलौने खरीदने के लिये जतन से अपनी गुल्लक में जोड़ा पैसा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिये समर्पित करके यहां दो छोटी बच्चियों ने बड़ों के लिये एक मिसाल कायम की है।

बहराइच की दो बहनों छह साल की माइशा अरोड़ा और दस साल की आलिया अरोड़ा ने गुल्लक खाली कर प्रधानमंत्री राहत कोष में पांच- पांच हजार रुपये की धनराशि जिलाधिकारी के माध्यम से भेजी है। स्थानीय कपड़ा व्यवसायी गौरव अरोड़ा की दोनों बेटियों ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद में जब पूरे देश को आगे आते देखा तो उनसे भी नहीं रहा गया।

आलिया से जब इसकी प्रेरणा का स्रोत पूछा गया तो उसने बताया कि वह अपने बाबा कुलभूषण अरोड़ा को पिछले कई वर्षों से गरीबों के लिए काम करते देख रही है और उन्हीं से प्रेरणा मिली। माइशा ने बताया कि परिजनों से मिलने वाला पैसा खर्च नहीं करके वे हमेशा गुल्लक में डालती आई हैं।

इस बारे में जिलाधिकारी शंभू कुमार ने आज कहा कि बच्चों की गुल्लकें उनकी बचत ही नहीं, उनका सपना होती हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान देकर समाज को दिशा दिखाने का काम किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानरेंद्र मोदीबहराइचयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब