लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : गौतमबुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:58 IST

Open in App

नोएडा, 17 जून उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 54 के पास बुधवार की रात को तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक की पहचान अखिलेश दास के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य सड़क हादसे में थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के पास मंगलवार को 32 वर्ष का पप्पू नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम