21 सितंबर से कीजिए ताजमहल का दीदार, आगरा किला भी देखेंगे पर्यटक, जानिए कितने दर्शक कर सकते हैं एंट्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 7, 2020 09:04 PM2020-09-07T21:04:38+5:302020-09-07T21:05:06+5:30

स्थानीय प्रशासन के निर्णय के अनुसार हम 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को दर्शकों के लिए खोलने जा रहे हैं। ताजमहल के लिए दर्शकों की संख्या 5 हजार रहेगी और आगरा किला के लिए संख्या 2500 रहेगी, टिकट सिर्फ ऑनलाइन बुक होगी : बसंत कुमार अधीक्षण पुरातत्वविद्, आगरा

Uttar Pradesh Tourists of Taj Mahal September 21 Agra Fort | 21 सितंबर से कीजिए ताजमहल का दीदार, आगरा किला भी देखेंगे पर्यटक, जानिए कितने दर्शक कर सकते हैं एंट्री

एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। (photo-ani)

Highlightsउल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट करके बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है। इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं।

आगराः आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय किया गया है। यह जानकारी आगरा के जिलाधिकारी ने ट्वीट करके दी।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट करके बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है। इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं।

एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। इस संबंध में एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से खोला जा रहा है लेकिन सीमित पर्यटकों को ही ताजमहल और आगरा किले में प्रवेश दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की गई है। ताजमहल के गेट पर ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की जाएगी। तापमान सही होने पर ही आगंतुकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Web Title: Uttar Pradesh Tourists of Taj Mahal September 21 Agra Fort

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे