लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बीजेपी से 100 विधायक लाएं और सीएम बन जाएं, अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री मौर्य से की बड़ी पेशकश, जानें भाजपा नेता ने क्या कहा

By भाषा | Updated: September 7, 2022 22:10 IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पास 403 में से 273 विधायक हैं, जबकि समाजवादी पार्टी गठबंधन के कुल 125 सदस्य हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने हमला किया।अखिलेश यादव अपने गठबंधन और परिवार की चिंता करें।

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायकों के साथ सपा में शामिल होने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद देने की पेशकश की है। अखिलेश यादव की इस पेशकश पर बाराबंकी में जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कटाक्ष किया कि जिस तरह पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है, उसी तरह अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी’ हो गई है और उनके 100 विधायक खुद ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को तैयार हैं। लेकिन हमें उन्हें तोड़ने की आवश्यकता नहीं क्योंकि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत में अच्छे से चल रही है।’’

मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक नहीं है, वह भाजपा और पिछड़ों के विरोधी हैं और ऐसी बयानबाजी करके सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा,‘‘अखिलेश यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान भी मुझसे बेहद निंदनीय भाषा में बात की थी। जिस तरह वह बोले थे, वैसी भाषा किसी नेता की नहीं होती है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अखिलेश नहीं चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग का कोई नेता आगे बढ़े और बड़ा बने। वह केवल फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम करना चाहते हैं।’’ मौर्य ने दावा किया कि यादव की सत्ता में आने की यह मंशा अगले 25 साल तक पूरी नहीं होने वाली।

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था, ‘‘मौर्य किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं हैं। अखिलेश यादव अपने गठबंधन और परिवार की चिंता करें, क्योंकि उनके (सपा गठबंधन के) विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।’’

गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि अगर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार में हाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेते हुए अपने साथ 100 विधायक लेकर सपा में शामिल हो जाएं तो वह (सपा अध्यक्ष) उन्हें (मौर्य को) मुख्यमंत्री बना देंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश के इस बयान का तल्ख जवाब देते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘केशव जी संगठन के, पार्टी के प्रमाणित एवं भाजपा की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह सदैव हमारे साथ रहेंगे, (वह) किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं हैं। वह अखिलेश यादव को चलाएंगे, अखिलेश यादव उन्हें क्या चला पाएंगे।’’

चौधरी ने दावा किया, ‘‘अखिलेश यादव अपने गठबंधन, अपने परिवार की, अपनी पार्टी और अपने विधायकों की भी चिंता कर लें, क्योंकि उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं।’’ गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश की पिछड़ी जातियों के बड़े नेता माने जाते हैं और योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली पिछली सरकार की तरह मौजूदा सरकार में भी उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पास 403 में से 273 विधायक हैं, जबकि समाजवादी पार्टी गठबंधन के कुल 125 सदस्य हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकेशव प्रसाद मौर्यासमाजवादी पार्टीBJPयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए