लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Road Accident: 12 जून, 10 जुलाई और 4 अगस्त, 54 दिन में 3 बड़े हादसे, 33 की मौत और 56 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2024 21:27 IST

Uttar Pradesh Road Accident: कार सवार तीन लोगों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देडबल डेकर बस की सामने से आ रही एक कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। तीसरी बड़ी घटना है जिसमें पांच से ज्यादा लोग मारे गए हैं।हादसे में कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई थी।

Uttar Pradesh Road Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार को एक कार और डबल डेकर बस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में पिछले दो महीने से भी कम समय में हुए तीन बड़े हादसों में 35 लोगों की मौत हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इटावा के ऊसराहर क्षेत्र में तीन/चार अगस्त की दरमियानी रात को करीब पौने एक बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस की सामने से आ रही एक कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए।

Uttar Pradesh Road Accident: 54 दिन में तीन बड़े हादसे

12 जूनः हरदोई में हादसा, 8 की मौत और एक घायल

10 जुलाईः उन्नाव में हादसा, 18 की मौत और 30 घायल

4 अगस्तः इटावा में टक्कर, 7 की मौत और 25 घायल

सूत्रों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक को नींद आ गई और गलत लेन में दाखिल होने के कारण उसकी गाड़ी सामने से आ रही बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर से अनियंत्रित हुई बस सड़क के किनारे खंदक (गहरा गड्ढा) में जा गिरी। प्रदेश में पिछले लगभग दो महीने के दौरान यह तीसरी बड़ी घटना है जिसमें पांच से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

इससे पहले, 10 जुलाई को उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दूध के कंटेनर में तेज रफ्तार बस के पीछे से जा टकराने से यह हादसा हुआ था। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

इससे पहले, हरदोई जिले में 12 जून को बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस घटना में मल्लावां थाना क्षेत्र इलाके में घर के बाहर सो रहे परिवार पर बालू से भरा ट्रक पलट गया था। इस हादसे में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई थी जबकि एक बच्ची घायल हुई थी। पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी साल फरवरी में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को जारी आदेश में वर्ष 2023 में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 23,652 लोगों की मौत होने की बात कही थी और इस साल इनमें 50 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य रखा था।

प्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2023 में उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के 44,534 मामलों में 23,652 लोगों की मौत हुई और 31,098 लोग घायल हुए। इस साल, सरकार अलग-अलग जिलों के लिए समान लक्ष्य निर्धारित करते हुए मौतों के आंकड़े को 11,826 तक लाना चाहती है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब