लाइव न्यूज़ :

एनजीटी की फटकार के बाद उत्तर प्रदेश धार्मिक स्थल योजना एवं विकास विधेयक तैयार

By भाषा | Updated: July 16, 2019 03:54 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के संरक्षण एवं विकास के लिए उत्तर प्रदेश धार्मिक स्थल योजना एवं विकास विधेयक तैयार कर लिया है, जिसे कैबिनेट से स्वीकृत कराने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से 15 दिन का समय मांगा गया है।

Open in App

मथुरा, 15 जुलाईःउत्तर प्रदेश सरकार ने गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा के संरक्षण एवं विकास के लिए उत्तर प्रदेश धार्मिक स्थल योजना एवं विकास विधेयक तैयार कर लिया है, जिसे कैबिनेट से स्वीकृत कराने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से 15 दिन का समय मांगा गया है। यह जानकारी गिरिराज परिक्रमा संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित मामले की सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण में सोमवार को हुई।

सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता बाबा आनंद गोपाल दास व सत्यप्रकाश मंगल के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी ने आज यहां दी। चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘गिरिराज परिक्रमा संरक्षण संस्थान की याचिका पर सोमवार को न्यायाधीश रघुवेंद्र सिंह राठौर व सत्यवान सिंह गबरयाल की पीठ ने सुनवाई की। न्यायालय ने प्रदेश सरकार के अधिवक्ता से सुनवाई से पूर्व ही अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा शपथ पत्र दाखिल न किए जाने पर नाराजगी प्रकट की तथा उन्हें श्राइन बोर्ड के गठन के लिए 15 दिन का समय दिए जाने के सवाल पर 19 जुलाई को फैसला करने का निर्णय लिया।’’

उन्होंने बताया, ‘सरकार की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने हलफनामे में जवाब दिया है कि गजट का प्रारूप तैयार है। कैबिनेट की सहमति के लिए पेश करना बाकी है, जिसकी प्रक्रिया पूरी के लिए 15 दिन का समय दिया जाए। इस दौरान कोर्ट ने परिक्रमा क्षेत्र में कुछ पौधों के कटान का सवाल उठाते हुए सरकार को स्थिति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।’’

इधर, एनजीटी के निर्देशानुसार कोर्ट कमिश्नर पूर्व आईपीएस एवी शुक्ला मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने पिछली सुनवाई के दौरान डीएम और एसएसपी द्वारा बताई गई व्यवस्थाओं का मेला में जायजा लिया। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुर ने कोर्ट कमिश्नर को व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया। कोर्ट कमिश्नर अब अपनी रिपोर्ट अगली सुनवाई के दौरान एनजीटी को प्रस्तुत करेंगे।

 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है