लाइव न्यूज़ :

कोबरा को मारना एहसान को पड़ गया भारी! दावा- 7 महीने में 7 बार पीछा कर डंसा सांप ने, खेतों में जानें से अब डरता है मजदूर

By आजाद खान | Updated: April 18, 2022 13:01 IST

एहसान की माने तो वह जहां भी काम करने के लिए जाता है, वह कोबरा वहां चला आता है और उस पर वार करता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोबरा के जोड़ो पर हमला करना एहसान को भारी पड़ गया है। बदले के रुप में कोबरा एहसान पर हमला करता जा रहा है। एहसान को 7 महीने में 7 बार कोबरा ने डंसा है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के रामपुर में दो सांपों के जोड़ो में से एक को मारना एहसान के लिए भारी पड़ गया है। दरअसल, एहसान एक किसान है और वह दूसरों के खेतों में मजदूरी करता है। खेतों में मजूदूरी के दौरान एहसान का सांपों के एक जोड़े के साथ सामना हुआ था जिसे देख उसने एक सांप को मौके पर ही मार डाला था। इस घटना के बाद एहसान वहां से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह सांप कोबरे नस्ल के थे। एहसान की माने तो कोबरे की साथी के मरने के बाद दूसरा सांप उसका पीछा कर रहा है और उसे कई बार डंस चुका है। एहसान ने बताया कि वह सांप उसे कभी हाथों पर वार करता है तो कभी उसके पैर में उसे डंसता है। सही समय पर अस्पताल जाने के कारण उसकी जान बच जाती है। 

7 महीने में 7 बार डंस चुका है

यूपीतक की एक खबर के मुताबिक, यह घटना रामपुर के स्वार तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। यहां पर रहने वाले एहसान उर्फ बबलू पिछले सात महीने में सात बार कोबरे का शिकार हो चुका है। बताया जा रहा है कि कोबरे के एक जोड़े में से एक सांप को मारने के बाद, दूसरे सांप ने उससे बदला लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत पिछले सात महीने में कोबरे ने एहसान को सात बार काटा है और वह सातो बार बचने में कामयाब हो पाया है। एहसान के अनुसार, सही समय पर गांव वाले पहुंच जाते है जिससे उसका इलाज ठीक से हो पाता है और वह बच जाता है। 

बिना आहट किए चुपके से करता है कोबरा वार

एहसान ने बताया कि वह कोबरा उसकी फिराक में रहता है और जब भी वह उसे अकेला खेतों में देखता है तो उस पर वार कर देता है। उसने यह भी बताया कि वह शांति से उसके पास आता है और उसे काट लेता है। सांप के काटने के बाद उसे पता चलता है कि उसे कोबरा ने काट लिया है। एहसान के मुताबिक, वह उसका पीछा हर जगह करता है और जब दूसरे खेतों में भी वह काम करने को जाता है तो वह कोबरा वहां भी उस पर हमला करता है। 

दहशत में है एहसान

मामले में बात करते हुए एहसान ने कहा कि वह सांप के बदले को देख कर परेशान हो गया है और अब उसे डर भी लग रहा है। उसने यह भी बताया कि उसके घर वाले उसे खेतों पर जाने से रोक रहे हैं। उसे यह भी डर लग रहा है कि किसी भी वक्त कुछ भी हो सकता है। एहसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहा है ताकि वह घर पर बैठ सके जिससे उसकी जान बच पाए।  

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

ज़रा हटकेक्या पलाश मुच्छल पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में?, देखें वायरल फोटो

ज़रा हटकेगोलगप्पा खाते समय महिला का जबड़ा लॉक, डॉक्टरों के उड़े होश, देखें वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित