लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Politics News: मौर्य और योगी आदित्यनाथ में मनमुटाव!, यूपी सीएम से मिले जयंत चौधरी, कहा- बाबा का दृष्टिकोण बहुत अच्छा और मिलकर कर रहे काम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2024 11:49 IST

Uttar Pradesh Politics News: जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का "विजन" (दृष्टिकोण) "बहुत अच्छा" है और "हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने सीएम योगी से मिले।सूत्रों के अनुसार यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली।साकार करने के लिए काम कर रहे हैं और साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Uttar Pradesh Politics News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। भाजपा यूपी के पूर्व अध्यक्ष मौर्य रोज एक्टस पर ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं। मौर्य ने हाल ही में कहा था कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को अपेक्षित परिणाम न मिला। 2024 में कार्यकर्ताओं के प्रयासों के बावजूद नतीजे हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा और मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं। इस बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने सीएम योगी से मिले।

चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का "विजन" (दृष्टिकोण) "बहुत अच्छा" है और "हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।" चौधरी ने बृहस्पतिवार शाम को आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात के बाद कहा, "बाबा (योगी आदित्यनाथ) का उत्तर प्रदेश के विकास के लिए दृष्टिकोण बहुत अच्छा है और हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

इस बैठक के बारे में आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा,'' आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी और उनके साथ आए माननीय जनप्रतिनिधिगण से शिष्टाचार भेंट हुई।'' आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली।

बाद में चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, "बैठक लंबी नहीं थी। समय अपर्याप्त था, चर्चाएं हुई।" उप्र में आगामी उपचुनावों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा, "हम केवल चुनावों के बारे में बात नहीं करते हैं। हमने नीतियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उप्र के विकास के लिए अपना व्यापक दृष्टिकोण साझा किया। हम सभी इसे साकार करने के लिए काम कर रहे हैं और साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

चौधरी ने सीट बंटवारे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उप्र में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि, अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। प्रदेश में करहल और मिल्कीपुर समेत 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मैनपुरी जिले की करल सीट से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से अवधेश प्रसाद ने लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इस्तीफा दे दिया। 

टॅग्स :जयंत चौधरीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव