लाइव न्यूज़ :

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कुछ ऐसे किए वार, कहा अयोध्या में 'राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट' जैसी स्थिति

By आजाद खान | Updated: December 23, 2021 21:35 IST

सीएम बघेल ने प्रतिज्ञा सम्मेलन से यह कहा कि उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन जरूर आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन में सीएम बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम बघेल का कहना है कि राम मंदिर ट्रस्ट के लोग, अधिकारी और नेता अयोध्या में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार में जुटे हुए हैं।उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कौड़ियों के दाम जमीन खरीद कर 13 गुना अधिक दाम पर जमीन बेची जा रही है।

भारत: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अयोध्या में राम-नाम की लूट होने की बात कहते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। वे कांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन में भाग लेने के लिए बीकापुर विधानसभा के दशरथपुर गांव में पहुंचे थे। उन्होंने सम्मेलन में बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अयोध्या में राम नाम की लूट है। इसके अलावा वहां लूट सके तो लूट जैसी स्थिति भी बनी हुई है।बघेल ने अपने बयान में कहा कि अयोध्या में भ्रष्टाचार का माहौल है। उनके अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट के लोग, अधिकारी और नेता अयोध्या में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार में जुटे हुए हैं।

सम्मेलन में क्या कहा छत्तीसगढ़ के सीएम ने

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि अयोध्या में कौड़ियों के दाम जमीन खरीदी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कम दाम में जमीन खरीद कर उसे 13 गुना अधिक दाम पर बेची जा रही है। सीएम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि वे कभी राम के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी नोट गिनने का काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी आजकल अयोध्या के जमीन के नाम पर नोट गिन रही है। 

सीएम बघेल ने यूपी में परिवर्तन के आने की बात कही

प्रतिज्ञा सम्मेलन के मंच से सीएम बघेल ने यह एलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा और इस परिवर्तन का फायदा कांग्रेस होगा। उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा गाय के नाम पर, राम के नाम पर जो लूट मचा रखी है उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में जनता उमड़ पड़ी है।' मंच से बघेल ने विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन जरूर आएगा। 

टॅग्स :भूपेश बघेलभारतअयोध्याBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल